फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prabhas: खुद को कैसे फिट रखते हैं पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास, बाहुबली-कल्कि 2898 एडी से जीता दर्शकों का दिल

Wed, 23 Oct 2024 09:57 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 23 Oct 2024 09:57 AM IST
सार

उप्पलापति वेंकट सूर्यनारायण प्रभास राजू उर्फ प्रभास का आज जन्मदिन है। प्रभास, मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा में काम करते हैं। बाहुबली जैसी फिल्मों से भारत के पहले पैन इंडिया स्टार बन चुके प्रभास आज 45 साल के हो चुके हैं। प्रभास को बाहुबली, साहू और आदिपुरुष और कल्कि 2898 एडी जैसी फिल्मों में अपनी शानदार भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। भारतीय सिनेमा के सबसे पसंदीदा अभिनेता प्रभास ने ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली फ्रैंचाइजी में अमरेंद्र बाहुबली के रूप में अरने अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। आज प्रभास के 45वें जन्मदिन पर उनकी निभाई गई अभी तक की बेहतरीन भूमिकाओं में उनकी फिटनेस पर एक नजर डालते हैं।

विज्ञापन
Prabhas happy birthday Bahubali kalki 2898 ad actor fitness Journey how Pan Indian Superstar Prepares for role
प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas

बाहुबली-प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया
सबसे पहले बात करते हैं प्रभास की पहली ऐसी फिल्म की जिसने उन्हें पैन इंडिया स्टार बना दिया। उस फिल्म का नाम है बाहुबली। इस फिल्म ने पूरी तरह से प्रभास के करियर को बदल दिया, 2015 में रिलीज हुई बाहुबली सुपर-डुपर हिट हुई। इस फिल्म ने प्रभास को राष्ट्रीय स्तर पर अपार पहचान दिलाई और उन्हें अखिल भारतीय सुपरस्टार के रूप में स्थापित किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बाहुबली के लिए प्रभास को 20 किलो वजन बढ़ाना पड़ा था। इस फिल्म के लिए फिटनेस ट्रेनिंग उन्हें बॉडीबिल्डर लक्ष्मण रेड्डी ने दी थी। बाहुबली के लिए उन्होंने 82 किलो से 102 किलो वजन बढ़ाया और करीब आधे साल तक ट्रेनिंग की।
 
Prabhas happy birthday Bahubali kalki 2898 ad actor fitness Journey how Pan Indian Superstar Prepares for role
साहो-प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
बाहुबली में बेहतरीन अभिनय के बाद प्रभास ने अपनी 2019 की फिल्म साहो के लिए खुद को पहले की तरह फिट किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रभास ने फिल्म साहो के लिए 10 किलो वजन कम करने के लिए घंटों कार्डियो सेशन में समय बिताया, जिसमें  तैराकी, साइकिल चलाना और वॉलीबॉल खेलना शामिल रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhas happy birthday Bahubali kalki 2898 ad actor fitness Journey how Pan Indian Superstar Prepares for role
आदिपुरुष-प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
अब बात करते हैं निर्देशक ओम राउत की 2023 की फिल्म आदिपुरुष की। इस फिल्म में प्रभास ने भगवान राम की भूमिका निभाई। एक्शन सीन को ध्यान में रखते हुए, प्रभास ने अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत की। नियमित वर्कआउट के अलावा, उन्होंने अधिक मात्रा में प्रोटीन खाया।
विज्ञापन
Prabhas happy birthday Bahubali kalki 2898 ad actor fitness Journey how Pan Indian Superstar Prepares for role
सालार: भाग 1-प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
प्रभास ने सालार: भाग 1 में अपनी भूमिका के लिए फिर से अपनी फिटनेस पर ध्यान दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू के दौरान प्रभास ने कहा थे, "मैंने कुछ खास नहीं किया है, प्रशांत नील चाहते थे कि मैं किरदार के लिए मांसपेशियों पर काम करूं, इसलिए मैंने खुद को उसी के अनुसार बदल लिया। यह मेरे लिए एक आम बात थी। पिछले 21 सालों में मैंने बहुत ज्यादा बदलाव नहीं किया है।"
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed