फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने निक के साथ बीच पर बनाई वीडियो, यूजर्स बोले- 'हम ऐसा ही प्यार चाहते हैं'

Thu, 17 Jul 2025 09:39 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 17 Jul 2025 09:39 AM IST
सार

Nick-Priyanka Viral Video: निक जोनस ने अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा के साथ एक बेहतरीन वीडियो शेयर किया है। यूजर्स इसे पसंद कर रहे हैं और इस पर कमेंट कर रहे हैं।

विज्ञापन
Priyanka Chopra make new video with husband Nick Jonas users say we want love like this
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा अपने नए रोमांटिक वेकेशन से इंटरनेट पर छाए हुए हैं। निक ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी के साथ एक खूबसूरत बीच वेकेशन का एक बेहतरीन वीडियो शेयर किया है। फैन्स इस जोड़ी की दिलकश केमिस्ट्री को देख कर वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)


Priyanka Chopra make new video with husband Nick Jonas users say we want love like this
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम-@nickjonas
निक के वीडियो में क्या है?
जोनस ब्रदर्स के गाने 'आई कांट लूज' पर आधारित इस वीडियो के साथ निक ने कैप्शन दिया है, 'मैं गर्मी को ऐसे ही नहीं जाने दे सकता।' निक की वीडियो की शुरुआत निक के बीच पर उदास दिखने से होती है। वीडियो पर लिखा है 'उसके बिना।' हालांकि एक सेकंड बाद ही, प्रियंका चोपड़ा उनकी बाहों में दिखाई देती हैं, और वे धूप में स्विमवियर पहने हुए एक-दूसरे को चूमते, गले मिलते और हंसते हैं। इसके बाद इस वीडियो पर लिखा आता है 'उसके साथ।' फैंस को ये वीडियो पसंद आया है। वे वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें: TV Actress: संजीदा शेख से लेकर चाहत खन्ना तक, पति से तलाक के बाद बच्चों के साथ रहती हैं ये अभिनेत्रियां
Priyanka Chopra make new video with husband Nick Jonas users say we want love like this
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
यूजर्स ने किए कमेंट
निक जोनस की वीडियो पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा है 'निकियांका, बहुत अच्छे कपल।' एक और यूजर ने लिखा है 'देसी गर्ल अपने पति के साथ अच्छा वक्त बिता रही है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'यही वो प्यार है जो हम सभी चाहते हैं!' एक और कमेंट इस तरह से है 'ये देसी गर्ल का असर है।' एक और यूजर ने लिखा है 'दोनों अपना कपल गोल सेट कर रहे हैं।' 


विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra make new video with husband Nick Jonas users say we want love like this
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankacloset
निक ने प्रियंका की बनाई थी वीडियो
इस महीने की शुरुआत में, निक और प्रियंका ने लंदन में उनकी अमेजन प्राइम वीडियो एक्शन-कॉमेडी, 'हेड्स ऑफ स्टेट' के प्रीमियर में सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। एक बैंगनी रंग के गाउन में, प्रियंका ने 'बैम बैम' गाने पर डांस किया। इस वीडियो को निक ने मोहब्बत से फिल्माया था। उन्होंने वीडियो पर लिखा, 'लंदन में हेड्स ऑफ स्टेट के प्रीमियर के लिए डेट नाइट।' वीडियो के आखिर में दोनों एक दूसरे से प्यार से गले मिले।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)


विज्ञापन
Priyanka Chopra make new video with husband Nick Jonas users say we want love like this
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @nickjonas
प्रियंका का काम
आपको बता दें आखिरी बार प्रियंका चोपड़ हॉलीवुड फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' में नजर आईं। इसमें उनके साथ इदरीस एल्बा और जॉन सीना भी हैं। यह फिल्म ब्रिटिश प्रधानमंत्री और अमेरिकी राष्ट्रपति के बीच एक अप्रत्याशित गठबंधन पर आधारित है। फिल्म में प्रियंका एक खतरनाक एमआई6 एजेंट की भूमिका निभा रही हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed