फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Puneeth Rajkumar: पुनीत ने बाल कलाकार के रूप में शुरू किया था करियर, एक्टिंग के साथ फिल्मों की थी गहरी समझ

Fri, 17 Mar 2023 08:00 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 17 Mar 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Puneeth Rajkumar Birth Anniversary special know unknown facts about actors life and career
पुनीत राजकुमार - फोटो : अमर उजाला

कहते हैं कि अभिनय एक ऐसी कला है, जो अगर किसी पर सवार हो जाता तो उसे कलाकार बना कर ही छोड़ती है। बॉलीवुड हो या टॉलीवुड फिल्मों का आकर्षण तो किसी भी वर्ग के दर्शक को हो सकता है। अब यह आकर्षण और जुनून कुछ लोगों में काफी देर से आती है तो वहीं कुछ लोगों में काफी जल्दी। उनकी जुनूनियत ही उन्हें सफलता का स्वाद चखने में मदद करती है। आज हम आपको एक ऐसे एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके शौक ने उनकी जिंदगी बना दी है।

 

Puneeth Rajkumar Birth Anniversary special know unknown facts about actors life and career
पुनीत राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

आज साउथ के मशहूर पुनीत राजकुमार का जन्मदिन है। वह दक्षिण भारतीय सिनेमा का जाना-माना नाम थे। उनकी एक लंबी फैन फॉलोइंग थी। आज भले ही वह हमारे साथ नहीं है, लेकिन आज भी वह करोड़ों दिलों पर राज करते हैं। पुनीत मशहूर एक्टर राजकुमार के बेटे थे। पुनीत का जन्मदिन मनाने के लिए फैंस की एक लंबी लाइन लगती थी, लेकिन अभिनेता के चले जाने के बाद फैंस उन्हें अपने मन में याद करते हैं।

Puneeth Rajkumar Birth Anniversary special know unknown facts about actors life and career
पुनीत राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

दिवंगत अभिनेता पुनीत ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। उन्हें बचपन से ही अभिनय का काफी शौक था। अपने अभिनय के दम पर पुनीत ने साल 1985 में बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीता था। यही नहीं, पुनीत ने लगभग 30 से ज्यादा कन्नड़ फिल्मों में काम किया है, जिसमें से कई फिल्मों ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। फैंस पुनीत को प्यार से अप्पू बुलाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Puneeth Rajkumar Birth Anniversary special know unknown facts about actors life and career
पुनीत राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

पुनीत का साल 2021 में हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया था। पुनीत के जाने से पूरे सिनेमा जगत को काफी धक्का लगा था। पुनीत फिल्मों के हीरो तो थे ही साथ में असल जिंदगी में भी कई लोगों के लिए हीरो साबित हुए थे। पुनीत ने जाते जाते भी काफी नेक काम किया था। उन्होंने अपने पिता डॉ राजकुमार को फॉलो करते हुए अपनी आंखें दान करने का फैसला लिया था। बाद में उनके निधन के बाद उनकी आंखें दान कर दी गई थी।

 

विज्ञापन
Puneeth Rajkumar Birth Anniversary special know unknown facts about actors life and career
पुनीत राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि पुनीत न केवल एक अच्छे अभिनेता थे, बल्कि एक अच्छे गायक भी थे। फैंस पुनीत के अभिनय के साथ-साथ उनकी गायकी की भी खूब सराहना करते थे। पुनीत ने बतौर अभिनेता साल 2002 में अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'अप्पू' से की थी। इस फिल्म में पुनीत ने पहली बार गाना गाया था, जो दर्शकों को काफी पसंद भी आई थी। आज वह हमारे साथ नहीं हैं, लेकिन उनकी फिल्मों ने आज भी उन्हें अमर किया हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed