Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Punjabi Singer Gurdas Maan Visits Sidhu Moose Wala Parents to welcome the Baby says we are so happy
{"_id":"65f7ca702974c1ca21075fa2","slug":"punjabi-singer-gurdas-maan-visits-sidhu-moose-wala-parents-to-welcome-the-baby-says-we-are-so-happy-2024-03-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Moosewala Parents: छोटे सिद्धू मूसेवाला का स्वागत करने पहुंचे गुरदास मान, बोले- फैंस और हम सब बहुत खुश हैं","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Moosewala Parents: छोटे सिद्धू मूसेवाला का स्वागत करने पहुंचे गुरदास मान, बोले- फैंस और हम सब बहुत खुश हैं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Mon, 18 Mar 2024 10:30 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धू मूसेवाला और गुरदास मान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता के घर रविवार को एक नन्हे मेहमान ने दस्तक दी। सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर शुभदीप सिंह सिद्धू की मां चरण कौर ने 58 साल की उम्र में रविवार सुबह बठिंडा के निजी अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया। बच्चे का स्वागत करने के लिए पंजाबी गायक गुरदास मान भी सिद्धू मूसेवाला के घर बधाई देने के लिए पहुंचे।
2 of 5
गुरदास मान
- फोटो : सोशल मीडिया
छोटे सिद्धू मूसेवाला के जन्म पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए गुरदास मान ने कहा, "आज खुशी से भरा एक अहम दिन है। परिवार बहुत खुश है। सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता को इस बच्चे को आगे बढ़ाने के लिए ताकत मिली है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि माता-पिता और बच्चा हमेशा स्वस्थ रहें। सिद्धू के प्रशंसक भी आज बहुत खुश हैं।"
3 of 5
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
मालूम हो कि सिद्धू मूसेवाला के पिता ने अपने फेसबुक आधिकारिक पेज पर पोस्ट करते हुए कहा कि फैंस को इस खुशखबरी की जानकारी दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्चे को जन्म देने के लिए सिद्धू की मां ने इन विट्रो फर्टिलाइजेशन थेरेपी (आईवीएफ) ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह
- फोटो : social media
बता दें कि पिछले कई दिनों से सिद्धू मूसेवाला की मां बलकौर सिंह के प्रेग्नेंसी को लेकर कई खबरें सामने आई थीं। इस पर दिवंगत सिंगर के पिता ने फैंस से कहा था, "हम सिद्धू के प्रशंसकों के आभारी हैं, जो हमारे परिवार के बारे में चिंतित हैं, लेकिन हम अनुरोध करते हैं कि परिवार के बारे में इतनी अफवाहें चल रही हैं कि उन पर विश्वास नहीं किया जा सकता। जो भी खबर होगी परिवार आप सभी के साथ साझा करेगा।"
विज्ञापन
5 of 5
मां के साथ सिद्धू मूसेवाला
- फोटो : फाइल
बता दें कि 29 मई 2022 को गांव जवाहरके में गैंगस्टरों ने सिद्धू मूसेवाला की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। रविवार को सिद्धू की हवेली और उसके समाधि स्थल पर देश-विदेश से पहुंचने वाले प्रशंसकों और ग्रामीणों ने परिवार में बेटे के जन्म लेने की खुशी में मिठाई बांटी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।