अभिनेता अल्लू अर्जुन, प्रभास, चिरंजीवी और राम चरण ने वायनाड भूस्खलन पीड़ितों की सहायता के लिए दान दिया था। वहीं अब साउथ सुपरस्टार धनुष पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं। अब अभिनेता धनुष ने वायनाड भूस्खलन पीड़ितों की मदद के लिए कदम बढ़ाया है। उन्होंने केरल सीएम राहत कोष में 25 लाख रुपये का योगदान दिया है।
Dhanush: वायनाड भूस्खलन के पीड़ितों के लिए आगे आए धनुष, सीएम राहत कोष में दान किए 25 लाख रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म निर्माता और अभिनेता सुब्रमण्यम शिवा ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर यह खबर साझा की। पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'हमारे प्रिय धनुष ने वायनाड बाढ़ राहत के लिए अपना समर्थन बढ़ाया है। धनुष ने बाढ़ राहत प्रयासों के लिए 25 लाख रुपये का योगदान दिया है।'
Our beloved #Dhanush Extends Support to #Wayanad Flood Relief. @dhanushkraja has contributed of Rs. 25 lakhs towards flood relief efforts.❤️ pic.twitter.com/7PaH8Xp5CM
इससे पहले अल्लू अर्जुन ने भी वायनाड भूस्खलन पीड़ितों की सहायता के लिए 25 लाख रुपये के दान किए थे, जिसके बाद मेगास्टार चिरंजीवी और उनके बेटे राम चरण ने भी अपना समर्थन देने के लिए कदम बढ़ाया था। पिता-पुत्र की जोड़ी ने केरल सीएम राहत कोष में एक करोड़ रुपये का योगदान दिया था।
मेगास्टार ने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की थी और भूस्खलन के कारण केरल में हुई दुखद मौतों पर गहरा दुख व्यक्त किया था। उन्होंने एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'पिछले कुछ दिनों में प्रकृति के प्रकोप के कारण केरल में हुई तबाही और सैकड़ों कीमती जानों के नुकसान से मैं बहुत व्यथित हूं। वायनाड त्रासदी के पीड़ितों के प्रति मेरी संवेदना है। चरण और मैं मिलकर पीड़ितों की सहायता के लिए केरल सीएम रिलीफ फंड में एक करोड़ रुपये का योगदान दे रहे हैं। मैं उन सभी लोगों के ठीक होने की प्रार्थना करता हूं, जो दर्द में हैं।'
30 जुलाई को मेप्पाडी इलाके में लगातार तीन बड़े भूस्खलन हुए, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई। 10 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के वायनाड जिले के चूरलमाला इलाके का दौरा किया, जहां एक घातक भूस्खलन हुआ था, जिसमें 400 से ज्यादा लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हुए थे। प्रधानमंत्री ने हवाई सर्वेक्षण किया और राहत शिविरों का दौरा किया, जहां बचे हुए लोग और अस्पताल में इलाज करा रहे लोग रह रहे थे।