फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Stree 2: 'ओ स्त्री आ रही है...', इस दिन आएगा स्त्री 2 का ट्रेलर, श्रद्धा कपूर ने नया पोस्टर साझा कर दी जानकारी

Tue, 16 Jul 2024 01:33 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Tue, 16 Jul 2024 01:33 PM IST
सार

'स्त्री 2' 2024 की बहुप्रतीक्षित हॉरर कॉमेडी फिल्मों में से एक है। फिल्म का टीजर पहले ही दर्शको को काफी पसंद आया है। ऐसे में अब लोगों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। ये फिल्म 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

विज्ञापन
Rajkummar Rao Starrer Stree 2 Trailer will be released on this day Shraddha Kapoor shared Film New Poster
स्त्री 2 पोस्टर - फोटो : एक्स @Shraddha

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' ने दर्शकों का खूब मनरोंजन कराया था। अब दर्शकों को इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार है। निर्माताओं ने हाल ही में फिल्म का टीजर जारी किया था, जिसने दर्शकों का उत्साह और बढ़ा दिया है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी 'स्त्री 2' के ट्रेलर का सभी को बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में आज मंगलवार को श्रद्धा कपूर ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज की डेट का खुलासा किया है।

Rajkummar Rao Starrer Stree 2 Trailer will be released on this day Shraddha Kapoor shared Film New Poster
स्त्री 2 - फोटो : ट्विटर

श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर फिल्म का एक पोस्टर साझा करते हुए ट्रेलर रिलीज की जानकारी दी है। अभिनेत्री ने बताया कि 'स्त्री 2' का ट्रेलर 18 जुलाई को जारी किया जाएगा। अपने एक्स अकाउंट पर श्रद्धा ने नया पोस्टर साझा करते हुए लिखा, 'एक बड़ी सूचना, ओ स्त्री आ रही है 2 दिन में। स्त्री 2 का ट्रेलर 2 दिन में जारी होगा। इस स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, 2024 को लीजेंड वापस आ रहे हैं।'

Rajkummar Rao Starrer Stree 2 Trailer will be released on this day Shraddha Kapoor shared Film New Poster
स्त्री 2 - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म के नए पोस्टर में कटी हुई चोटी दिखाई दे रही है। इसके पीछे एक साया नजर आ रहा है। पोस्टर पर लिखा है, 'ओ स्त्री रक्षा करना।' फिल्म के पहले पार्ट 'स्त्री' की लाइन थी, 'ओ स्त्री कल आना।' इस बार फिल्म में एक सरकटे का आतंक देखने को मिलेगा, जिसे देखने को लिए दर्शक बेहद उत्साहित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajkummar Rao Starrer Stree 2 Trailer will be released on this day Shraddha Kapoor shared Film New Poster
स्त्री 2 टीजर - फोटो : इंस्टाग्राम

'स्त्री 2' 2024 की बहुप्रतीक्षित हॉरर कॉमेडी फिल्मों में से एक है। फिल्म का टीजर पहले ही दर्शको को काफी पसंद आया है। ऐसे में अब लोगों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। ये फिल्म 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का टीजर 25 जून को रिलीज किया था। राजकुमार राव ने टीजर साझा कर लिखा था, 'इस बार चंदेरी में आजादी के दिन होगा आतंक! लीजेंड इस स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को वापस आ रहे हैं।'

विज्ञापन
Rajkummar Rao Starrer Stree 2 Trailer will be released on this day Shraddha Kapoor shared Film New Poster
स्त्री 2 - फोटो : वीडियो ग्रैब

टीजर की शुरुआत राजकुमार राव और अन्य लोगों द्वारा स्त्री की मूर्ति पर दूध चढ़ाने से होती है। टीजर में 'स्त्री' के रूप में श्रद्धा कपूर की झलक दिखाई देती है। साथ ही तमन्ना भाटिया भी नजर आती हैं। फिल्म 'स्त्री 2' का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। इसके निर्माता जियो स्टूडियोज और दिनेश विजान हैं। फिल्म का पहला भाग साल 2018 में रिलीज हुआ था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया था। यह फिल्म हिट हुई थी।  

Vivek Agnihotri: बीएमसी पर बुरी तरह भड़के विवेक, मानसून में मुंबई के गड्ढों पर बोले- ये शहरी स्विमिंग पूल है

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed