फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के जरिए कश्मीरी पंडितों के शोषण और विस्थापन की असल कहानी को पर्दे पर दिखाकर लोकप्रियता हासिल करने वाले निर्माता-निर्देशक विवेक अग्निहोत्री अपने मुखर स्वभाव और बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। अब विवेक ने मानसून के दौरान मुंबई में गड्ढों की समस्या को लेकर बीएमसी की आलोचना की है। आइए जानते हैं कि निर्देशक ने क्या कहा है।
Vivek Agnihotri: बीएमसी पर बुरी तरह भड़के विवेक, मानसून में मुंबई के गड्ढों पर बोले- ये शहरी स्विमिंग पूल है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
POTHOLE SAFETY:
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) July 16, 2024
I have a brilliant, creative idea to save vehicles from drowning in potholes. @mybmc should put up signboards at each pothole, proudly displaying its depth, so drivers can navigate these urban swimming pools accordingly. pic.twitter.com/ivJw8AcDkm
बीएमसी पर कटाक्ष करते हुए विवेक ने लिखा, " मेरे पास गाड़ियों को गड्ढों में जाने से बचाने के लिए एक शानदार तरीका है। मुंबई नगर निगम को हर गड्ढे पर साइन बोर्ड लगाना चाहिए, जो गर्व से उसकी गहराई को प्रदर्शित करे, ताकि ड्राइवर इन शहरी स्विमिंग पूलों में उसी के अनुसार चल सकें।"
विवेक की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कई मुंबई के लोगों ने भी इस समस्या पर अपनी निराशा व्यक्त की। हर साल मानसून के मौसम में शहर के सड़कों को प्रभावित करती है। सड़क मरम्मत और रखरखाव के मामले में नगर निगम की अक्सर आलोचना की जाती है। विवेक की पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया, "हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि कितने लोगों ने गड्ढों के कारण अपने परिवार वालों को खो दिया है।"
एक और यूजर ने विवेक की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "बीएमसी बारिश के पानी को इकट्ठा करने के लिए गड्ढे बनाकर बहुत अच्छा काम कर रही है, यह बहुत अच्छा काम है।"
Ulajh Trailer: कम उम्र में कामयाबी का नेपोटिज्म से जुड़ा रिश्ता, जंगली पिक्चर्स की राजी के बाद नई स्पाई फिल्म