फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ulajh Trailer: कम उम्र में कामयाबी का नेपोटिज्म से जुड़ा रिश्ता, जंगली पिक्चर्स की राजी के बाद नई स्पाई फिल्म

Tue, 16 Jul 2024 12:55 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 16 Jul 2024 12:55 PM IST
विज्ञापन
Ulajh Trailer OUT: Janhvi Kapoor Gulshan Devaiah Roshan Mathew Sudhanshu Saria film
उलझ ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब

वर्ष 2018 में जंगली पिक्चर्स के बैनर तले फिल्म बनी थी 'राजी'। मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आलिया भट्ट जासूस के रोल में नजर आईं। फिल्म खूब पसंद की गई। अब, यही कंपनी 'राजी' के बाद एक और नई स्पाई फिल्म लेकर आ रही है। नाम है 'उलझ'। इस फिल्म की हीरोइन श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जान्हवी कपूर बनी हैं। आज मंगलवार को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

Ulajh Trailer OUT: Janhvi Kapoor Gulshan Devaiah Roshan Mathew Sudhanshu Saria film
उलझ ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब

स्टारकिड होने के चलते इंडस्ट्री में नेपोटिज्म के आरोप झेल चुकीं जान्हवी इस बार परदे पर नेपोटिज्म के आरोपों का सामना करने वाली हैं। फिल्म 'उलझ' के ट्रेलर में वह इन्हीं आरोपों से उलझी हुई हैं। जान्हवी कपूर फिल्म में सुहाना भाटिया  की भूमिका में हैं, जिसकी पढ़ाई सेंट स्टीफंस और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से हुई है। बड़े घर से ताल्लुक रखने वाली सुहाना देश की सबसे युवा डिप्टी हाई कमीशन बनती हैं। लेकिन, उनके चयन पर सवाल खड़े होते हैं। कुछ लोग आरोप लगाते हैं कि सुहाना की नियुक्ति में नेपोटिज्म का काफी हाथ है। 

Ulajh Trailer OUT: Janhvi Kapoor Gulshan Devaiah Roshan Mathew Sudhanshu Saria film
उलझ ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब

ट्रेलर में दिखाया गया है कि लंदन की एंबेसी में एक खबरी है, जिसके चलते हर शख्स शक के घेरे में है। जान्हवी कपूर उस खबरी को खोजने निकलती हैं, लेकिन खुद ही उसके जाल में फंस जाती हैं। देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म में खुद पर लगे आरोपों के धब्बे वे कैसे छुड़ाती हैं और सच्चाई का पर्दाफाश किस तरह कर पाती हैं। सुधांशु सारिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ulajh Trailer OUT: Janhvi Kapoor Gulshan Devaiah Roshan Mathew Sudhanshu Saria film
उलझ ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब

जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ट्रेलर रिलीज की जानकारी साझा की है। उन्होंने इसके साथ लिखा है, 'हर किसी के पास एक कहानी है। हर कहानी के सीक्रेट्स हैं। हर सीक्रेट मैं ट्रैप है। इस 'उलझ' को सुलझाना आसान नहीं है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है और यह फिल्म 2 अगस्त को सिनेमाघरों तक पहुंच रही है।
King: 'किंग' में शाहरुख खान से दो-दो हाथ करते नजर आएंगे अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन ने खबर पर लगाई मुहर!

विज्ञापन
Ulajh Trailer OUT: Janhvi Kapoor Gulshan Devaiah Roshan Mathew Sudhanshu Saria film
उलझ ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब

ट्रेलर देखने के बाद यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक तरफ अभिनेत्री के फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कुछ यूजर्स उनकी एक्टिंग पर सवाल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'हर बार एक जैसे एक्सप्रेशन?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बाकी सब तो ठीक है, लेकिन एक्टिंग स्किल्स का क्या?' वहीं कुछ लोग तारीफ करते हुए लिखा रहे हैं, 'ट्रेलर तो दिलचस्प लग रहा है'।
Soldier 2: अगले साल फ्लोर पर आएगी सोल्जर 2, क्या फिर पर्दे पर दिखेगी बॉबी देओल और प्रीति जिंटा की केमिस्ट्री?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed