फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Adil Khan Durrani: शादी में दुष्कर्म को लेकर राखी के पूर्व पति का चौंकाने वाला बयान, जानकर नहीं होगा यकीन

Sat, 14 Sep 2024 11:11 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 14 Sep 2024 11:11 AM IST
विज्ञापन
Rakhi Sawant EX Husband Adil Khan Durrani made a shocking comment about marital abuse Know what he says
आदिल खान दुर्रानी - फोटो : इंस्टाग्राम @iamadilkhandurrani

राखी सावंत के पूर्व पति आदिल खान दुर्रानी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। अब आदिल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने एक बार फिर विवाद खड़ा कर दिया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में आदिल ने मैरिटल दुष्कर्म को लेकर चौंकाने वाली टिप्पणी की और तर्क दिया कि उन्हें ऐसा कहीं होता हुआ नहीं दिखता। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।

Rakhi Sawant EX Husband Adil Khan Durrani made a shocking comment about marital abuse Know what he says
राखी सावंत-आदिल खान - फोटो : इंस्टाग्राम

उन्होंने टाइम्स नाउ से कहा, "जितना मैं देखता हूं, उतना तो समाज में वैवाहिक दुष्कर्म नहीं होता। मैं बहुत से लोगों को जानता हूं और मेरे कई अंतरराष्ट्रीय दोस्त भी हैं और मैंने कभी वैवाहिक दुष्कर्म के बारे में नहीं सुना। वैवाहिक बलात्कार के मामले वास्तविक बलात्कार की तुलना में बहुत कम हैं।"

Rakhi Sawant EX Husband Adil Khan Durrani made a shocking comment about marital abuse Know what he says
राखी सावंत-आदिल खान - फोटो : इंस्टाग्राम

आदिल ने आगे कहा कि अगर कोई पुरुष और महिला की आपस में नहीं बनती है तो इसका कारण उनके बीच प्यार की कमी हो सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामले में उन्हें साथ नहीं रहना चाहिए और एक-दूसरे को स्पेस देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakhi Sawant EX Husband Adil Khan Durrani made a shocking comment about marital abuse Know what he says
राखी सावंत-आदिल खान - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि आदिल खान दुर्रानी की शादी पहले राखी सावंत से हुई थी, लेकिन पिछले साल राखी ने उन पर कई आरोप लगाए और उन पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में शामिल होने का आरोप लगाया, जिसके बाद वे अलग हो गए। इसके बाद आदिल को राखी के घर से 7 फरवरी, 2023 को गिरफ्तार कर लिया गया। पांच महीने जेल में बिताने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।

विज्ञापन
Rakhi Sawant EX Husband Adil Khan Durrani made a shocking comment about marital abuse Know what he says
आदिल खान दुर्रानी - फोटो : इंस्टाग्राम @iamadilkhandurrani

गौरतलब है कि आदिल पर फरवरी 2023 में एक ईरानी महिला से दुष्कर्म का भी आरोप लगा था। बताया जाता है कि ईरानी महिला 2018 में फार्मेसी में डॉक्टरेट करने के लिए एक छात्रा के रूप में भारत आई थी। उसी साल उनकी मुलाकात आदिल से हुई थी। उस समय वह कथित तौर पर एक रेस्त्रां चलाते थे। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उन्होंने कथित तौर पर कहा कि वह उनसे शादी करेंगे। महिला ने यह भी दावा किया कि वह तीन साल से आदिल के साथ एक फ्लैट में रह रही थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed