फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Game Changer: राम चरण की 'गेम चेंजर' की रिलीज डेट पर आई नई जानकारी, दिल राजू के गोलमोल जवाब से दर्शक हैरान

Sun, 31 Mar 2024 11:20 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 31 Mar 2024 11:20 AM IST
विज्ञापन
ram charan film Game Changer will screen in 5 language dil raju says 2 release date locked with S Shankar
गेम चेंजर - फोटो : social media

साउथ सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'गेम चेंजर' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के लिए अभिनेता ने निर्देशक एस शंकर से हाथ मिलाया है। अभिनेता के जन्मदिन पर फिल्म से पहला गाना 'जरागांडी' रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला। वहीं, अब फिल्म की रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म के निर्माता दिल राजू ने फिल्म को लेकर कुछ दिलचस्प जानकारियां साझा की हैं।

ram charan film Game Changer will screen in 5 language dil raju says 2 release date locked with S Shankar
गेम चेंजर - फोटो : सोशल मीडिया

राम चरण की 'गेम चेंजर' बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म की शूटिंग पिछले तीन साल से हो रही है और प्रशंसक तंग आ चुके हैं, क्योंकि उन्हें अभी तक रिलीज डेट का पता नहीं चल पाया है। फिल्म के प्रोड्यूसर दिल राजू का कहना है कि फिल्म की रिलीज डेट लगभग लॉक हो चुकी है। हाल ही में एक प्रेस मीट में बात करते हुए दिल राजू ने पुष्टि की कि गेम चेंजर पांच भाषाओं में रिलीज होगी।
TMKOC: जेनिफर मिस्त्री ने असित मोदी के खिलाफ धरने पर बैठने की दी धमकी, आरोपपत्र दाखिल नहीं होने पर लिया फैसला

ram charan film Game Changer will screen in 5 language dil raju says 2 release date locked with S Shankar
गेम चेंजर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म का निर्देशन एस शंकर कर रहे हैं। दिल राजू का कहना है कि उन्होंने और एस शंकर ने दो तारीखें तय कर ली हैं और अगले कुछ दिनों में एक का चयन करेंगे। राम चरण अब अपने परिवार के साथ छोटी छुट्टियों के लिए थाईलैंड में हैं। ऐसे में अब यह साफ हो चुका है कि आने वाले कुछ दिनों में फिल्म की रिलीज की तारीख तय हो जाएगी।
Box Office Report: 'गॉडजिला x कॉन्ग' का तूफान बरकरार, 'क्रू' ने दूसरे दिन भी की छप्परफाड़ कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ram charan film Game Changer will screen in 5 language dil raju says 2 release date locked with S Shankar
गेम चेंजर - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, इस पहले दिल राजू ने राम चरण के जन्मदिन पर घोषणा की थी कि 'गेम चेंजर' पांच महीनों में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उन्होंने कहा था कि फिल्मांकन मई के अंत तक समाप्त हो जाएगा। दर्शक फिल्म की रिलीज को लेकर बेहद उत्साहित हैं। ऐसे में दिल राजू ने दर्शकों को आश्वासन दिया था कि पांच में से तीन गाने निस्संदेह उन्हें सिनेमाघरों में आकर्षित करेंगे। फिल्म में पांच गाने हैं, जिनमें से तीन भव्य स्तर पर दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
Mr. India 2: 'मिस्टर इंडिया 2' पर बोनी कपूर की पक्की मुहर! फिल्म पर साझा किया अब तक का सबसे बड़ा अपडेट

विज्ञापन
ram charan film Game Changer will screen in 5 language dil raju says 2 release date locked with S Shankar
गेम चेंजर - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं बात करें फिल्म की तो शंकर द्वारा लिखित और निर्देशित 'गेम चेंजर' एक राजनीतिक एक्शन थ्रिलर है, जिसमें राम चरण दो भूमिकाओं में हैं। राम चरण के साथ कियारा आडवाणी, अंजलि, एसजे सूर्या, जयराम, सुनील, श्रीकांत, समुथिरकानी और नासर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 'गेम चेंजर' की कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है। श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के बैनर तले इस फिल्म को दिल राजू ने निर्मित किया है। फिल्म में एस थमन द्वारा संगीत दिया गया है। शमीर मुहम्मद द्वारा संपादन और तिररू द्वारा छायांकन किया गया है।
Randeep Hooda: रणदीप डुड्डा का 'ओपेनहाइमर' पर कटाक्ष, ऑस्कर विजेता फिल्म को दिया प्रोपेगेंडा करार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed