Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Ram Charan posts a final day snap from Game Changer is about to CHANGE That a wrap says See you at the cinemas
{"_id":"668b59b5688c6a06c3070a81","slug":"ram-charan-posts-a-final-day-snap-from-game-changer-is-about-to-change-that-a-wrap-says-see-you-at-the-cinemas-2024-07-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ram Charan: राम चरण ने 'गेम चेंजर' के सेट से आखिरी दिन की तस्वीर की साझा, फैंस बोले- अब शुरू होगा असली गेम","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ram Charan: राम चरण ने 'गेम चेंजर' के सेट से आखिरी दिन की तस्वीर की साझा, फैंस बोले- अब शुरू होगा असली गेम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Mon, 08 Jul 2024 08:50 AM IST
सार
पैन इंडिया स्टार राम चरण ने अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गेम चेंजर' की शूटिंग खत्म कर दी है। साथ ही उन्होंने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दो तस्वीरों के कोलाज के साथ दी है। इस कोलाज के साथ राम चरण ने अपने प्रशंसकों के लिए एक नोट भी साझा किया है। राम की 'गेम चेंजर' से जुड़ी इस पोस्ट पर प्रशंसक अपनी प्रतीक्रिया लगातार साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
राम चरण-गेम चेंजर
- फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पैन इंडिया स्टार राम चरण ने अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गेम चेंजर' की शूटिंग खत्म कर दी है। साथ ही उन्होंने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दो तस्वीरों के कोलाज के साथ दी है। इस कोलाज के साथ राम चरण ने अपने प्रशंसकों के लिए एक नोट भी साझा किया है। राम की 'गेम चेंजर' से जुड़ी इस पोस्ट पर प्रशंसक अपनी प्रतीक्रिया लगातार साझा कर रहे हैं।
2 of 6
राम चरण
- फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
मेगा पावर स्टार राम चरण की आगामी भारतीय तेलुगु भाषा फिल्म 'गेम चेंजर' से जुड़ी हर एक जानकारी पर उनके प्रशंसकों की गहरी नजर रहती है। यह एक राजनीतिक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन एस. शंकर कर रहे हैं। इसका निर्माण श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस ने किया है। फिल्म में राम चरण ने ट्रिपल भूमिकाएं निभाई हैं। इस फिल्म में राम चरण के अलावा कियारा आडवाणी, अंजलि, एसजे सूर्या, श्रीकांत, जयराम, सुनील, समुथिरकानी और नासर जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है।
3 of 6
राम चरण
- फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
निर्देशक शंकर शनमुगम की रोमांचक राजनीतिक थ्रिलर फिल्म 'गेम चेंजर' की शूटिंग पिछले दो सालों से चल रही है। राम चरण के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी यह है कि राम चरण ने इस फिल्म में अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है। इस बात की जानकारी खुद राम चरण ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर दी है। फिल्म की शूटिंग खत्म होने का मतलब है कि इस फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम भी जल्द शुरू होगा और फिल्म इस साल रिलीज के लिए तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
राम चरण
- फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
राम चरण ने आज सुबह कुछ ही देर पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म 'गेम चेंजर' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे प्रशंसकों के लिए एक खास पोस्ट साझा किया है। इस खास पोस्ट में दो तस्वीर साझा की हैं, जिसमें उन्हें हेलीकॉप्टर की ओर बढ़ते हुए अपनी दो तस्वीरों का कोलाज पोस्ट किया, एक फिल्म की तस्वीर है और दूसरी शूटिंग खत्म होने के बाद की तस्वीर है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "खेल बदलने वाला है।"... 'गेम चेंजर'... उन्होंने आगे लिखा, "यह खत्म हो गया, सिनेमाघरों में मिलते हैं।"
इस राजनीतिक थ्रिलर में राम चरण के साथ कियारा आडवाणी भी रोमांटिक लीड रोल में धमाल मचाएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिल राजू द्वारा अपने होम बैनर श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस के तहत निर्मित, यह मेगाबजट फिल्म इस साल दिसंबर में सिनेमाघरों में आने की उम्मीद है। फिल्म में कियारा के साथ राम चरण का एक धमाकेदार गाना पहले ही रिलीज हो चुका है। अब प्रशंसकों को सिर्फ फिल्म की रिलीज का इंतजार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।