{"_id":"6698ddc4b78a6645320d1036","slug":"richa-chadha-and-ali-fazal-announce-the-arrival-of-their-baby-girl-says-our-families-are-overjoyed-2024-07-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Richa Chadha-Ali Fazal: ऋचा-अली के आंगन में गूंजी किलकारी, कपल ने किया बिटिया का स्वागत","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Richa Chadha-Ali Fazal: ऋचा-अली के आंगन में गूंजी किलकारी, कपल ने किया बिटिया का स्वागत
अली फजल और ऋचा चड्ढा के यहां किलकारी गूंजी है। ऋचा चड्ढा मां बन गई हैं। उन्होंने पहली संतान के रूप में बिटिया को जन्म दिया है। ऋचा और अली ने यह खुशखबरी बेबी गर्ल के जन्म के दो दिन बाद फैंस के साथ साझा की है। कपल के यहां 16 जुलाई को बेटी का जन्म हुआ। पूरा परिवार बेहद खुश है।
2 of 5
ऋचा चड्ढा का प्रेग्नेंसी फोटोशूट
- फोटो : इंस्टाग्राम @therichachadha
ऋचा चड्ढा ने खुशखबरी साझा करते हुए कहा, 'हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि 16 जुलाई को हमारे यहां बेटी का आगमन हुआ। बच्ची बिल्कुल स्वस्थ है। हमारा पूरा परिवार बहुत खुश हैं। हम अपने शुभचिंतकों के प्रति शुक्रगुजार हैं, जो उन्होंने इतना प्यार और आशीर्वाद दिया'।
3 of 5
ऋचा चड्ढा-अली फजल
- फोटो : सोशल मीडिया
एक दिन पहले ही ऋचा चड्ढा ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं। इसके साथ उन्होंने एक भावुक कैप्शन लिखा। उन्होंने लिखा कि इतना शुद्ध प्यार दुनिया में क्या ला सकता है, सिवाय रोशनी की किरण के? इस अविश्वसनीय यात्रा में मेरे साथी बनने के लिए अली फजल का धन्यवाद। ऋचा ने इस फोटोशूट के लिए रिड बर्मन को बुलाने के लिए भी धन्यवाद दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।