फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rohini Hattangadi: परदे पर पुरुष का किरदार निभाकर लूटी वाहवाही, 27 की उम्र में किया 74 की बुजुर्ग का रोल

Fri, 11 Apr 2025 07:13 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 11 Apr 2025 07:13 AM IST
सार

Rohini Hattangadi Birthday: अभिनेत्री रोहिणी हट्टंगड़ी आज 11 अप्रैल को अपना जन्मदिन मना रही हैं। रोहिणी ने मराठी से लेकर हिंदी सिनेमा तक, कई चर्चित फिल्मों में काम किया है। जानते हैं उनके बारे में

विज्ञापन
Rohini Hattangadi Birthday: Know About Gandhi Agneepath Saaransh Movies Fame Actress Career and Life
रोहिणी हट्टंगड़ी - फोटो : इंस्टाग्राम-@rohinihattangady

सिनेमा की दुनिया में रोहिणी हट्टंगड़ी का नाम सम्मान के साथ लिया जाता है। यह सम्मान उन्होंने अपने अभिनय के बूते कमाया है। रोहिणी ने यूं तो कई शानदार भूमिकाएं अदा की हैं। मगर, सबसे दिलचस्प किरदार रहा पुरुष का। जी हां, वे परदे पर पुरुष की भूमिका निभा चुकी हैं। इसके अलावा इंटरनेशनल फिल्म में काम करने का रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज है। रोहिणी के जन्मदिन पर जानते हैं उनके बारे में

Rohini Hattangadi Birthday: Know About Gandhi Agneepath Saaransh Movies Fame Actress Career and Life
रोहिणी हट्टंगड़ी - फोटो : इंस्टाग्राम-@rohinihattangady

मराठी सिनेमा से शुरू की अभिनय पारी
रोहिणी का जन्म 11 अप्रैल 1955 को महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था। बचपन से ही उन्हें एक्टिंग में काफी दिलचस्पी थी इसलिए उन्होंने तय कर लिया था कि वह एक्ट्रेस ही बनेंगी। रोहिणी ने अपने करियर की शुरुआत मराठी सिनेमा से की। कई सुपरहिट हिंदी फिल्मों में भी उन्होंने काम किया है। 

Rohini Hattangadi Birthday: Know About Gandhi Agneepath Saaransh Movies Fame Actress Career and Life
रोहिणी हट्टंगड़ी - फोटो : अमर उजाला

27 की उम्र में निभाया 74 वर्ष की बुजुर्ग का रोल
उन्होंने ऐतिहासिक फिल्म 'गांधी' में जब कस्तूरबा गांधी का रोल प्ले किया था, तो उस वक्त उनकी उम्र महज 27 साल थी, जबकि उन्होंने फिल्म में 74 साल की कस्तूरबा गांधी का किरदार निभाया था। उन्हें इस किरदार के लिए काफी सराहना भी मिली थी। रोहिणी के यादगार किरदारों में 'अग्निपथ' में निभाया गया अमिताभ बच्चन की मां का रोल भी शामिल है। इस किरदार से उन्हें एक अलग पहचान मिली थी। यहां तक कि फिल्म अग्निपथ के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rohini Hattangadi Birthday: Know About Gandhi Agneepath Saaransh Movies Fame Actress Career and Life
रोहिणी हट्टंगड़ी - फोटो : इंस्टाग्राम-@rohinihattangady

पुरुष किरदार से लूटी वाहवाही
रोहिणी हट्टंगड़ी ने साल 2019 में आई मराठी फिल्म 'वन्स मोर' में एक पुरुष का किरदार अदा किया। वह इस कदर इस लुक में ढल गईं थीं कि उन्हें पहचाना बेहद मुश्किल है कि क्या वह वाकई महिला हैं। उनका यह लुक खूब वायरल हुआ था और उन्होंने इस किरदार के लिए काफी वाहवाही भी बटोरी। वे विद्या बालन की फिल्म जलसा में नजर आ चुकी हैं और आज भी उनकी गिनती अभिनय की दुनिया के दमदार कलाकारों में की जाती है।

Homebound: कान फिल्म फेस्टिवल में 'होमबाउंड' के चुने जाने पर जान्हवी-ईशान ने जाहिर की खुशी, बोले- 'गर्व है'

विज्ञापन
Rohini Hattangadi Birthday: Know About Gandhi Agneepath Saaransh Movies Fame Actress Career and Life
रोहिणी हट्टंगड़ी - फोटो : इंस्टाग्राम-@rohinihattangady

मिल चुके हैं कई सम्मान
रोहिणी हट्टंगड़ी को उनके अभिनय के लिए नेशनल अवॉर्ड के साथ ही दो फिल्म फेयर और कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। कस्तूरबा बाई के रोल के लिए उन्हें बाफ्टा अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जाता है। निजी जिंदगी की बात करें तो रोहिणी हट्टंगड़ी ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के बैचमेट जयदेव अपने से शादी रचाई थी। साल 2008 में कैंसर की वजह से जयदेव का निधन हो गया। दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम असीम हट्टंगड़ी है। वे भी बॉलीवुड इंडस्ट्री का ही हिस्सा हैं।

Javed Akhtar: जावेद अख्तर को मिलेगा नामदेव समष्टि पुरस्कार, साहित्य-भाषा में योगदान के लिए होंगे सम्मानित

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed