सब्सक्राइब करें

Sahil Khan: साहिल खान ने 26 साल छोटी पत्नी का कराया धर्म परिवर्तन, अपनाया इस्लाम, लोग बोले- क्या जरूरत थी?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 15 Jan 2025 11:33 AM IST
सार

अभिनेता के इस फैसले से सोशल मीडिया पर उन्हें बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। लोग उन्हें खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं।

विज्ञापन
Sahil Khan recently announced that his second wife Milena has converted to Islam Actor got Trolled for this
साहिल खान, मिलेना - फोटो : इंस्टाग्राम @sahilkhan

अभिनेता साहिल खान ने हाल ही में घोषणा की कि उनकी पत्नी मिलेना ने इस्लाम धर्म अपना लिया है। 2024 में, उन्होंने अपनी दूसरी पत्नी मिलेना से शादी की, जो यूरोप के बेलारूस की रहने वाली हैं। अभिनेता के इस फैसले से सोशल मीडिया पर उन्हें बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। लोग उन्हें खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं।

Trending Videos
Sahil Khan recently announced that his second wife Milena has converted to Islam Actor got Trolled for this
साहिल खान - फोटो : सोशल मीडिया
साहिल खान ने दूसरी पत्नी का कराया धर्म परिवर्तन
कुछ दिनों पहले, अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर यह खबर साझा की थी, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, "यह घोषणा करते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि मेरी पत्नी मिलेना एलेक्जेंड्रा ने इस्लाम अपनाने का फैसला किया है। इस खूबसूरत यात्रा के लिए अल्हम्दुलिल्लाह! अल्लाह हमें माफ करें और हमारी प्रार्थना स्वीकार करें।"
 

Arjun Bijlani: अस्पताल में भर्ती हुईं 'लाफ्टर शेफ्स' के इस कंटेस्टेंट की मां, बच्चे और पत्नी की भी तबीयत खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
Sahil Khan recently announced that his second wife Milena has converted to Islam Actor got Trolled for this
साहिल खान - फोटो : सोशल मीडिया

घोषणा कर बुरे फंसे साहिल खान
हालांकि, साहिल को शादी के बाद अपनी पत्नी से इस्लाम धर्म अपनाने के लिए कहने पर भारी आलोचना का सामना करना पड़ा। इसके अलावा, अपने अनाउंसमेंट पोस्ट में, अभिनेता को क्रॉस पेंडेंट वाली चेन पहने हुए देखा गया, जो नेटीजंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। लोगों ने अभिनेता के इस फैसले को मीडिया पब्लिसिटी करार दिया।

Star Kids Box Office: किसी की शुरुआत रही हिट तो कोई रहा फ्लॉप, जानें फीमेल स्टार किड्स की पहली फिल्म की कमाई

Sahil Khan recently announced that his second wife Milena has converted to Islam Actor got Trolled for this
मिलेना - फोटो : इंस्टाग्राम @sahilkhan

यूजर्स का मिला यह रिएक्शन
इस खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, "अगर वह आपसे इतना प्यार करती है तो उसके लिए इस्लाम धर्म अपनाना क्यों जरूरी है? अगर आप उनसे सच्चा प्यार करते हैं तो क्या आप ईसाई धर्म स्वीकार नहीं करेंगे? यह कोई अपराध नहीं, लेकिन बस जानना चाहता हूं। दूसरे यूजर ने लिखा, बिना अध्ययन और शोध के इस्लाम अपनाने का क्या फायदा है? और केवल इस्लाम ही नहीं, अगर आप दोनों के बीच बहुत मजबूत रिश्ता है तो सिर्फ शादी के लिए किसी भी धर्म को अपनाने का क्या फायदा है? एक और यूजर ने लिखा,  "क्या शादी के बाद धर्म बदलना जरूरी है?"

विज्ञापन
Sahil Khan recently announced that his second wife Milena has converted to Islam Actor got Trolled for this
साहिल खान - फोटो : इंस्टाग्राम sahilkhan

क्रॉस चेन पहनने पर की आलोचना
एक यूजर ने ट्रोल करते हुए कहा, "अगर आप उनसे सच में प्यार करते हैं... तो आप उनसे अपना धर्म क्यों बदलवाना चाहते हैं, वह जैसी भी हैं, उन्हें स्वीकार करें!!" नेटिजंस ने भी क्रॉस चेन पहनने के लिए उनकी आलोचना की। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, "आपकी चेन दूसरे धर्म का प्रतीक है।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed