फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 प्रीमियर के दौरान रो पड़े साई केतन राव, अनिल कपूर से कही यह बात

Sat, 22 Jun 2024 10:06 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 22 Jun 2024 10:06 AM IST
विज्ञापन
Sai Ketan Rao got emotional during Bigg Boss OTT 3 premiere said this to Anil Kapoor deets inside
साई केतन राव - फोटो : इंस्टाग्राम

दर्शकों को मनोरंजन करने के लिए बिग बॉस ओटीटी अपने तीसरे सीजन के साथ लौट आया है। इस शो को सलमान खान की जगह अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं। बीती रात यानी शुक्रवार (21 जून) को इसका ग्रैंड प्रीमियर हुआ। पहले एपिसोड के दौरान अनिल कपूर ने शो के प्रतियोगियों को बिग बॉस के घर में प्रवेश कराते हुए दर्शकों से उनका परिचय कराया। 


Tahira Kashyap: महिलाओं के लिए ताहिरा कश्यप ने कह दी बड़ी बात, जानें 'शर्माजी की बेटी' की निर्देशक ने क्या कहा

Sai Ketan Rao got emotional during Bigg Boss OTT 3 premiere said this to Anil Kapoor deets inside
साई केतन राव - फोटो : इंस्टाग्राम

इस शो में टीवी अभिनेता साई केतन राव ने भी हिस्सा लिया है। प्रीमियर के दौरान अपने शानदार प्रदर्शन से उन्होंने सभी का दिल जीता, लेकिन बाद में अनिल कपूर से बात करते हुए वह रो पड़े। साई भावुक हो गए और उन्होंने बताया कि वह खुलकर हर किसी से अपनी बात नहीं कह पाते हैं और अक्सर अपनी भावनाओं को दबा लेते हैं। इस दौरान उनकी आंखें भी नम नजर आई। 

Sai Ketan Rao got emotional during Bigg Boss OTT 3 premiere said this to Anil Kapoor deets inside
साई केतन राव - फोटो : इंस्टाग्राम

उन्होंने खुलासा किया कि बचपन से ही वह अपने दोस्तों के सामने ऐसे पेश आते थे कि उनके घर में सब कुछ ठीक है। हालांकि ऐसा नहीं था। उन्होंने कहा, “मेरे जीवन में कभी पिता जैसा कोई नहीं रहा, इसलिए मुझे नहीं पता कि पिता क्या होता है। मेरी मां ने मुझे पाला है और मेरी एक बहन है। मैं जो कुछ भी हूं, अपनी मां की वजह से हूं और मैं उनका बहुत आभारी हूं।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Sai Ketan Rao got emotional during Bigg Boss OTT 3 premiere said this to Anil Kapoor deets inside
साई केतन राव - फोटो : इंस्टाग्राम
साई के अभिनय करियर की बात करें तो साल 2017 में तेलुगु टीवी सीरियल अग्नि साक्षी से उन्हें लोकप्रियता हासिल हुई। इस शो में उन्होंने प्रताप की भूमिका निभाई और दर्शकों ने उनके किरदार को खूब पसंद किया। बाद में, साई नेने राजू नेने मंत्री, स्ट्रेंजर्स, मोस्ट एलिजिबल बैचलर और अन्य जैसी कई तेलुगु फिल्मों में भी काम किया।
विज्ञापन
Sai Ketan Rao got emotional during Bigg Boss OTT 3 premiere said this to Anil Kapoor deets inside
साई केतन राव - फोटो : इंस्टाग्राम

2021 में, साई हिंदी टीवी सीरियल मेहंदी है रचने वाली में मुख्य भूमिका में दिखाई दिए। राघव राव का उनका किरदार और शिवांगी खेडकर के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला।
Kalki 2898 AD: 'कल्कि 2898 एडी' के दूसरे ट्रेलर में मालविका ने खींचा ध्यान, इस पौराणिक किरदार में आएंगी नजर!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed