{"_id":"66a77e2b46dbf39d2607d50e","slug":"salman-khan-donated-his-bone-marrow-to-save-a-little-girl-life-click-here-to-know-about-entire-story-2024-07-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Salman Khan: ऐसे बने सलमान खान पहले भारतीय जिन्होंने किया था बोन मैरो दान, जानिए पूरा किस्सा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Salman Khan: ऐसे बने सलमान खान पहले भारतीय जिन्होंने किया था बोन मैरो दान, जानिए पूरा किस्सा
Mon, 29 Jul 2024 05:25 PM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Mon, 29 Jul 2024 05:25 PM IST
विज्ञापन
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान अपने अभिनय के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। इस साल की शुरुआत में उनके मुंबई स्थित घर के बाहर गोलीबारी हुई थी। इसके बाद अब वे अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग में वयस्त हैं। वहीं इन दिनों सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे बोन मैरो दान के लिए अपील करते नजर आ रहे हैं। साथ ही साथ यह भी कहा जा रहा है कि सलमान खान पहले भारतीय हैं जिन्होंने साल 2010 बोन मैरो दान करके एक बच्ची की जिंदगी को बचाया था। आइए जानते हैं इस खबर में कितनी सच्चाई है--
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
सलमान खान बॉलीवुड में अपनी दरियादिली के लिए मशहूर हैं। वे अक्सर सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान पहले भारतीय हैं जिन्होंने साल 2010 में बोन मैरो दान करके एक छोटी सी बच्ची की जान बचाई थी। उस समय एमडीआरआई के बोर्ड में कार्यरत डॉ. सुनील पारेख ने इस खबर की पुष्टि की है।
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
अपने एक इंटरव्यू में एमडीआरआई के बोर्ड में कार्यरत डॉ. सुनील पारेख ने बताया सलमान खान बोन मैरो के बारे में जागरूकता फैलाने का काम कर रहे थे। उन्हीं दिनों सलमान को पूजा के बारे में पता चला कि उसे बोन मैरो की जरुरत है। सलमान ने कहा कि एक फुटबॉल टीम आएगी और बॉन मैरो मज्जा दान करेगी, लेकिन दुर्भाग्य से वे सभी अंतिम समय में पीछे हट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
डॉ. सुनील पारेख अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'जब बोन मैरो के लिए निर्धारित दिन पर कोई नहीं आया तब सलमान और उनके भाई अरबाज दान करने के लिए आगे आए और ऐसे सलमान खान भारत के बोन मैरो दानकर्ता बने'।
विज्ञापन
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
सलमान खान के फैंस ही नहीं बल्कि उनके साथ काम करने वाले कलाकार भी उनके दरियादिली के कायल हैं। सुनील शेट्टी भी अपने के पुराने इंटरव्यू में सलमान खान के बारे बातें करते हुए बोले, 'सलमान का दिल सोने का है। उन जैसा होना मुश्किल है। वे जरूरतमंदों की मदद करते हैं इसलिए भगवान उनकी मदद करते हैं'।