फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bodygurad Salary: सिक्योरिटी पर सालाना इतना खर्च करते हैं ये बॉलीवुड स्टार्स, सैलरी सुनकर आप भी रह जाएंगे दंग

Mon, 06 Feb 2023 01:10 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Mon, 06 Feb 2023 01:10 PM IST
विज्ञापन
salman khan to shah rukh khan know salary of these famous bodyguards of bollywood celebrities
बॉडीबुड स्टार्स के बॉडीगार्ड - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सितारों की रियल लाइफ के बारे में जानने के लिए हर कोई उत्सुक रहता है। फिर चाहें उनका डाइट प्लान हो, एअरपोर्ट लुक या फिर उनके सिक्योरिटी के बारे में तमाम बातें... फैंस अक्सर अपने फेवरेट स्टार से जुड़ी हर बात जानने के लिए बेचैन रहते हैं। तो आइए, आपको बताते हैं कि बॉलीवुड स्टार्स अपनी सिक्योरिटी को लेकर कितने एक्टिव हैं और अपनी सुरक्षा पर कितने रुपये खर्च करते हैं।

salman khan to shah rukh khan know salary of these famous bodyguards of bollywood celebrities
सलमान का के बॉडीगार्ड शेरा - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा इंडस्ट्री के सबसे चर्चित बॉडीगार्ड है। सलमान को भले ही सब भाईजान से बुलाते है, लेकिन शेरा उन्हें मालिक के नाम से बुलाते शेरा पिछले 25 साल से सलमान की सुरक्षा कर रहे हैं। सलमान शेरा को अपने परिवार की तरह रखते है। एक इंटरव्यू में शेरा से जब सलमान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि सलमान खान ने मेरे लिए बहुत किया है, उतना इंडस्ट्री में किसी ने भी अपने बॉडीगार्ड के लिए नहीं किया होगा। शेरा की सैलरी की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान शेरा को सालाना 2 करोड़ रुपये सैलरी देते हैं।

salman khan to shah rukh khan know salary of these famous bodyguards of bollywood celebrities
शाहरुख खान के बॉडीगार्ड रवि सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी अपने बॉडीगार्ड रवि सिंह का खास ख्याल रखते हैं। रवि शाहरुख की परछाई बनकर उनके साथ हर जगह होते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रवि सिंह बॉलीवुड में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले बॉडीगार्ड हैं। किंग खान रवि सिंह को हर साल 2.7 करोड़ रुपये सैलरी देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan to shah rukh khan know salary of these famous bodyguards of bollywood celebrities
आमिर के बॉडीगार्ड युवराज घोरपड़े - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्ट यानी आमिर खान भी इस रेस में दोनों खान से पीछे नहीं हैं। आमिर के बॉडीगार्ड युवराज घोरपड़े हर समय उनकी सुरक्षा के लिए मौजूद रहते हैं। युवराज साए की तरह आमिर के साथ चलते हैं। युवराज के सैलरी की बात की जाए तो आमिर खान युवराज घोरपड़े को सालाना 2 करोड़ रुपये सैलरी देते हैं।

विज्ञापन
salman khan to shah rukh khan know salary of these famous bodyguards of bollywood celebrities
अनुष्का के बॉडीगार्ड प्रकाश सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी सिक्योरिटी को लेकर काफी एक्टिव हैं। एक्ट्रेस की सुरक्षा की जिम्मेदारी उनके बॉडीगार्ड प्रकाश सिंह उर्फ सोनू के पास है। सोनू अनुष्का की सुरक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। वहीं ,एक्ट्रेस भी उनका खास ख्याल रखती हैं। अनुष्का सोनू को तकरीबन 10 लाख रुपये महीना यानी 1.2 करोड़ रुपये सालाना सैलरी देती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed