फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshay Kumar: 'वह चिल्लाने या गुस्सा करने वालों में नहीं', अक्षय संग मतभेदों पर सुधा कोंगरा ने तोड़ी चुप्पी

Tue, 16 Jul 2024 02:26 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 16 Jul 2024 02:26 PM IST
विज्ञापन
sarfira director Sudha Kongara spoke about creative differences With Akshay kumar says he did not shout on set
अक्षय कुमार और सुधा कोंगरा - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar

अक्षय कुमार के करियर में एक के बाद एक फ्लॉप फिल्में जुड़ती ही जा रही हैं। अभिनेता की हालिया रिलीज फिल्म ‘सरफिरा’ का भी हाल बेहाल ही नजर आ रहा है। हालांकि, लोगों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की हालत काफी खस्ता चल रही है। अब फिल्म की निर्देशक सुधा कोंगरा ने सेट पर अक्षय कुमार के साथ हुए झगड़े पर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि सुधा ने क्या कहा है।

sarfira director Sudha Kongara spoke about creative differences With Akshay kumar says he did not shout on set
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

इंडिया टुडे के साथ एक साक्षात्कार में सुधा ने अक्षय के साथ सेट पर हुए रचनात्मक मतभेदों के बारे में बात की और कहा कि अक्षय के साथ उनका यह मतभेद एक हफ्ते तक चला था। अक्षय अपनी बात पर अड़े हुए थे। फिल्म के निर्माता विक्रम मल्होत्रा को दोनों के बीच आना पड़ा और समस्या को सुलझानी पड़ी थी। हालांकि, कुछ दिनों के बाद मुद्दा सुलझ गया था और काम आराम से आगे बढ़ने लगा था।

sarfira director Sudha Kongara spoke about creative differences With Akshay kumar says he did not shout on set
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @अक्षय कुमार

इंटरव्यू में आगे सुधा ने पूछा गया कि 'सरफिरा' के सेट पर उनका पहला दिन कैसा था और उन्होंने क्या अलग अनुभव किया था। इस पर उन्होंने कहा, 'स्क्रिप्ट को लेकर हम दोनों के विचार काफी अलग थे। वह मुझे अच्छी तरह समझते थे। कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जिनको लेकर मेरा अपना विचार है और जो चीजें मेरे लिए मायने रखती है, मैं उनके आगे कभी झुकती भी नहीं हूं। ऐसी स्थिति में विक्रम आगे आते हैं और समझाते हैं। सुधा ने आगे यह भी बताया कि अक्षय और उनमें एक चीज बहुत कॉमन है और वह यह है कि दोनों को ही सुबह जल्दी काम करना अच्छा लगता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
sarfira director Sudha Kongara spoke about creative differences With Akshay kumar says he did not shout on set
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @अक्षय कुमार

सुधा ने यह भी बताया कि अक्षय ने 'सरफिरा' में अपने किरदार में ढलने के लिए काफी मेहनत की है। शूटिंग के छह महीनों तक सुधा अक्षय को मतभेदों की वजह से समझ नहीं पाई थीं। हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि अक्षय चिल्लाने वाले या गुस्सा करने वालों में से नहीं हैं। निर्देशक ने आगे बताया कि अक्षय जब नाराज होते हैं तो अपना सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस देते हैं। वह कभी भी शॉट्स के दौरान ब्रेक भी नहीं लेते हैं, उनके कभी भी अपनी वैनिटी में जाते और आराम करते हुए भी नहीं देखा है।

विज्ञापन
sarfira director Sudha Kongara spoke about creative differences With Akshay kumar says he did not shout on set
सरफिरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'सरफिरा' में अक्षय कुमार के साथ-साथ राधिका मदान और परेश रावल ने भी अहम भूमिका निभाई हैं। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन निराशाजनक है। ऐसे में लोगों का मानना है कि यह फिल्म अक्षय के करियर के लिए संजीवनी साबित नहीं हो पाएगी।

Greta Gerwig: ऑस्कर विजेता फिल्म 'बार्बी' की निर्देशक ग्रेटा गर्विग के नाम एक और उपलब्धि, मिलेगा यह सम्मान
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed