फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजामौली ने की 'बाहुबली 3' की घोषणा, शाहरुख ने दिए फैंस को मजेदार जवाब; पढ़ें मनोरंजन जगत की पांच बड़ी खबरें

Thu, 30 Oct 2025 08:50 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 30 Oct 2025 08:50 PM IST
सार

Trending News: गुरुवार को बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा की कई खबरें चर्चा में बनी रहीं। फटाफट अंदाज में पढ़िए आज की चर्चित खबरें।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Make Interesting Revelations During Ask srk Session To Announcement Of Animated Baahubali Film
ट्रेंडिंग न्यूज - फोटो : अमर उजाला

जल्द ही शाहरुख खान का जन्मदिन आने वाला है। आज गुरुवार को किंग खान ने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर अपने फैंस ने बातचीत की। Ask Srk सेशन में उन्होंने फैंस के सवालों के मजेदार जवाब दिए। इसके अलावा ‘बाहुबली’ फैंस के लिए भी एक बड़ी घोषणा मेकर्स ने की है। इसके अलावा कौन सी खबरें चर्चा में रहीं, पढ़िए ट्रेंडिंग न्यूज में। 

Shah Rukh Khan Make Interesting Revelations During Ask srk Session To Announcement Of Animated Baahubali Film
शाहरुख खान - फोटो : एक्स (ट्विटर)

शाहरुख खान ने किए कई खुलासे 
शाहरुख खान ने Ask Srk सेशन में फिल्म ‘किंग’ को लेकर बड़ा खुलासा किया। फैन ने किंग खान से पूछा, ‘सर किंग का अपडेट आप दोगे या हम ज्योतिषी को बुला लें?’ इस पर शाहरुख ने बड़े ही मजेदार अंदाज में जवाब देते हुए कहा, ‘नहीं नहीं, ज्योतिषी से तो सिद्धार्थ आनंद मेरी डेट्स मांगता रहता है।’ बता दें कि सिद्धार्थ आनंद ‘किंग’ के निर्देशक हैं। इसके अलावा फैंस ने कई सवाल शाहरुख खान से किए हैं। 

पूरी खबर यहां पढ़ें: 'मन्नत में तो मेरे पास भी कमरा नहीं...भाड़े पर रह रहा हूं', आस्क एसआरके सेशन में शाहरुख ने किए मजेदार खुलासे 

Shah Rukh Khan Make Interesting Revelations During Ask srk Session To Announcement Of Animated Baahubali Film
प्रभास, राणा दग्गुबाती और एसएस राजामौली - फोटो : एक्स (ट्विटर)
एनिमेटेड 'बाहुबली' के साथ तीसरे पार्ट की घोषणा 
हाल ही में प्रभास, राणा दग्गुबाती के साथ डायरेक्टर राजामौली नजर आए। तीनों ने फिल्म ‘बाहुबली’ को लेकर बातचीत की। इस दौरान एनिमेटेड बाहुबली फिल्म की घोषणा की। राजमौली ने कहा, ‘हम 'बाहुबली: द इटरनल वॉर' का टीजर रिलीज कर रहे हैं। यह बाहुबली 3 नहीं, बल्कि बाहुबली की दुनिया का विस्तार है। यह 3D एनिमेटेड फिल्म है। इसका बजट करीब 120 करोड़ रुपये है।' फिल्म के बजट को लेकर प्रभास मजाक में बोले, '120 करोड़? यह तो बाहुबली के पहले भाग की प्लानिंग का बजट था।' राजामौली ने कहा, 'बाहुबली 3 सबसे आखिरी चीज होगी।'

पूरी खबर यहां पढ़ें: राजामौली ने एनिमेटेड 'बाहुबली' की घोषणा की, प्रभास ने बजट को लेकर उड़ाया मजाक, राणा दग्गुबाती भी दिखे साथ
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Make Interesting Revelations During Ask srk Session To Announcement Of Animated Baahubali Film
नानी, रयान रेनॉल्ड्स - फोटो : एक्स (ट्विटर)
तेलुगु फिल्म ‘पैराडाइज’ में दिखेगा नामी हॉलीवुड एक्टर 
साउथ एक्टर नानी अपनी अपकमिंग तेलुगु फिल्म 'द पैराडाइज' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म को हिट कराने के लिए निर्माता कई कदम उठा रहा हैं। इसी कड़ी में निर्माता कथित तौर पर हॉलीवुड अभिनेता रयान रेनॉल्ड्स के साथ फिल्म रिलीज करने के लिए बातचीत कर रहे हैं। फिल्म से जुड़े सूत्रों की मानें तो निर्देशक श्रीकांत ओडेला का मानना है कि रेनॉल्ड्स जैसे हॉलीवुड एक्टर को फिल्म में शामिल करने से फायदा होगा।  

पूरी खबर यहां पढ़ें: नानी स्टारर 'द पैराडाइज' में नजर आ सकते हैं डेडपूल, खास किरदार निभाने के लिए किया गया रयान रेनॉल्ड्स को अप्रोच
 
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Make Interesting Revelations During Ask srk Session To Announcement Of Animated Baahubali Film
महाकाली - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म ‘महाकाली’ की हीरोइन का लुक आया सामने 
प्रशांत वर्मा 'हनुमान' के बाद अपनी अगली माइथोलॉजिकल फिल्म 'महाकाली' को लेकर चर्चा में हैं। बीते दिनों फिल्म से अक्षय खन्ना का लुक रिवील किया गया था, जो शुक्राचार्य की रोल में नजर आएंगे। आज गुरुवार को मेकर्स ने फिल्म की लीड हीरोइन का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है। फिल्म में महाकाली का किरदार भूमि शेट्टी निभाएंगी। महाकाली' को देश की पहली वुमन सुपरहीरो फिल्म बताया गया है।  

पूरी खबर यहां पढ़ें: मस्तक पर सिंदूर, स्वर्णाभूषण और दैवीय तेज, PVCU की महिला सुपरहीरो फिल्म 'महाकाली' की पहली झलक आई सामने 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed