आज दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की चौथी पुण्यतिथि है। वर्ष 2020 में आज ही के दिन वे दुनिया को अलविदा कह गए। ऋषि कपूर ने अदाकारी के नए मानक स्थापित किए। सिर्फ अदाकारी ही नहीं, बल्कि और भी कई मामलों में वे हटकर थे। वे खाने-पीने के बेहद शौकीन थे और उतने ही शौकीन वे पहनने-ओढ़ने के मामले में भी थे। उनका फैशन सेंस कमाल का था। अभिनेता के पास स्वेटर का अच्छा खासा कलेक्शन था। उनका पहना एक स्वेटर अभिनेता शाहरुख खान भी पर्दे पर पहन छा गए थे। आइए जानते हैं पूरा मामला...
Rishi Kapoor-SRK: जब शाहरुख खान ने 'DDLJ' में पहना था चिंटू जी का स्वेटर, करण जौहर ने किया था जुगाड़!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता ऋषि कपूर ने अपनी फिल्मों में अपने स्टाइल से कई नए ट्रेंड शुरू किए थे। इनमें अलग-अलग रंगों के स्वेटर्स पहनने का चलन भी उन्होंने शुरू किया था। उन्हें स्वेटर कलेक्शन का भी काफी शौक रहा। स्वेटर के प्रति ऋषि कपूर का प्यार उनकी आखिरी फिल्म 'शर्मा जी नमकीन' तक बरकरार रहा। उन्हें स्वेटर का क्रेज इस कदर था कि वे फिल्मों में कभी इसे दोहराते नहीं थे। फिल्म 'चांदनी' में भी उनका स्वेटर प्रेम देखने को मिला। इस फिल्म में वे स्वेटर पहनकर श्रीदेवी के साथ बर्फीली वादियों में रोमांस करते हुए नजर आए। इसके बाद से उन्हें 'स्वेटरमैन' के नाम से पुकारा जाने लगा था।
Priyanka Chopra: शूटिंग में बीजी है प्रियंका, बेटी का ख्याल रख रही हैं नानी, बोलीं- एहसान उतार रही हैं मां
यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी शाहरुख खान और काजोल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में भी चिंटू जी का स्वेटर कनेक्शन नजर आया। दरअसल, किंग खान ने फिल्म में ऋषि कपूर का एक वह स्वेटर पहना, जो उन्होंने 'चांदनी' में पहना था। करण जौहर ने अपनी बायोपिक 'एन सूटेबल ब्वॉय' में जिक्र किया है कि शाहरुख खान ने इस फिल्म में वह स्वेटर पहना है, जो फिल्म 'चांदनी' में ऋषि कपूर ने पहना था। शाहरुख खान ने फिल्म में 'ना जाने मेरे दिल को क्या..' गाने की शूटिंग की थी। इसे गाने के अंत तक पहना। काजोल ने उन्हें इसी कॉस्ट्यूम में कल्पना करते हुए अलविदा कहा था। शाहरुख का ये लुक फैशन आइकॉन बन गया और लोगों को बहुत पसंद आया।
Sonu Sood: सोनू सूद के फैन ने की दीवानगी की हदें पार, 1500 किमी दौड़कर मिलने पहुंचा मुंबई
फिल्म 'DDLJ' के निर्देशक आदित्य चोपड़ा ने उस वक्त अपने असिस्टेंट करण जौहर को कॉस्ट्यूम का काम देखने को कहा। करण जौहर के मुताबिक सीमित बजट होने के चलते फिल्म के लिए कुछ पुराने कपड़ों से काम चलाना पड़ा। इस दौरान उन्होंने फिल्म 'चांदनी' के कॉस्ट्यूम खंगाले तो उन्हें लाल-सफेद धारियों वाला एक स्वेटर मिला। यह वही स्वेटर था जो चांदनी में ऋषि कपूर ने पहना था। हालांकि, इसमें एक छेद हो गया था। इस छेद को छिपाने का जुगाड़ करण जौहर ने किया। उन्होंने स्वेटर में लगे ब्रांड के टैग को हटाकर छेद वाली जगह पर लगवा दिया और इस तरह शाहरुख खान ने वह स्वेटर पहना और दर्शकों को खूब पसंद आया।
Aamir-Salman-SRK: साथ काम करने वाले हैं आमिर, शाहरुख और सलमान? कपिल के शो में उठा राज से पर्दा!
वर्ष 2015 में ऋषि कपूर ने ट्विटर पर एक पोस्ट साझा कर लिखा था, 'स्वेटर्स! 'एक समय इसका अच्छा-खासा कलेक्शन था। मैंने स्वेटर को दोहराए बिना फिल्मों में पहना। मुझसे जुड़ी यह जानकारी उन प्रशंसकों के लिए है, जो इसके बारे में जानना चाह रहे हैं'। 30 अप्रैल 2020 को कैंसर के चलते ऋषि कपूर का निधन हो गया।
Sweaters.It was a passionate collection,over a period of time,which I used in films without repeating.This info for fans inquiring about it.