पहले सप्ताहांत के आखिरी दिन यानी रविवार के मुकाबले रिलीज के पहले सोमवार को करीब 65 फीसदी की गिरावट देखने वाली निर्देशक विकास बहल की फिल्म ‘शैतान’ का रिलीज के पहले हफ्ते में सौ करोड़ रुपये की कमाई तक पहुंचना अब मुश्किल हो चला है। फिल्म ने मंगलवार को भी अपने कलेक्शन में गिरावट दर्ज की है। रिलीज के पहले हफ्ते में अब सिर्फ बुधवार और गुरुवार के दो दिन ही बाकी है और इन दो दिनों में फिल्म का कलेक्शन जैसा भी हो, लेकिन शुक्रवार से रिलीज हो रही नई फिल्मों ‘योद्धा’, ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’, ‘कुंग फू पांडा 4’ और ‘इमेजिनरी’ के मुकाबले इस फिल्म का कलेक्शन दूसरे हफ्ते में तेजी से नीचे आना तय है।
Shaitaan Box Office Collection Day 5: ‘शैतान’ की पांचवें दिन और गिरी कमाई, पहले हफ्ते में सौ करोड़ से चूकना तय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Teja Sajja: प्रभास की 'कल्कि 2898 एडी' का हिस्सा होंगे तेजा सज्जा? अटकलों पर अभिनेता ने दी प्रतिक्रिया
अजय देवगन और आर माधवन जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘शैतान’ को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता रही है। खासतौर से हॉरर जॉनर की फिल्में देखने वाले दर्शकों ने इसकी जमकर एडवांस बुकिंग भी कराई। फिल्म को लेकर लोगों में जिस तरह की उत्सुकता रही, उसे देखते हुए मुंबई में सप्ताहांत पर देर रात के अतिरिक्त शोज भी शुरू किए गए और इसी का नतीजा रहा कि फिल्म ने शनिवार और रविवार को अच्छी कमाई की। लेकिन, ये कलेक्शन अजय देवगन की पिछली फिल्म ‘दृश्यम 2’ से कम रहा। ‘दृश्यम 2’ ने रिलीज के पहले सप्ताहांत में करीब 64 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
Deewana: 'दीवाना' के लिए यह अभिनेता थे मेकर्स की पहली पसंद, इस वजह से नहीं कर सके फिल्म में काम
अब फिल्म कारोबार पर नजर रखने वालों की निगाहें फिल्म ‘शैतान’ के बुधवार और गुरुवार के कलेक्शन पर टिकी हैं। फिल्म ‘दृश्यम 2’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में 104.66 करोड़ रुपये और सिनेमाघरों से कुल कमाई 240.54 करोड़ रुपये की थी। फिल्म ‘शैतान’ के सामने सबसे पहले चुनौती रिलीज के पहले हफ्ते में सौ करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार करने की रही है। फिल्म इसमें चूकती दिख रही है और इसके साथ ही ये भी दिखने लगा है कि इस फिल्म का कलेक्शन फिल्म में दो बड़े हीरो होने के बावजूद दो सौ करोड़ रुपये तक पहुंचना बहुत मुश्किल है। जो काम फिल्म ‘दृश्यम 2’ में तब्बू ने कर दिखाया था, वही काम अजय देवगन की फिल्म के लिए ‘शैतान’ में माधवन नहीं कर पाए हैं। इसके अलावा फिल्म के इंटरवल के बाद का हिस्सा ठीक न होने का नुकसान भी फिल्म को उठाना पड़ रहा है।
Akshay Kumar: कॉमेडी से लोगों को हंसाने को तैयार अक्षय कुमार, इस मशहूर निर्देशक की फिल्म में आ सकते हैं नजर
फिल्म ‘शैतान’ काला जादू और वशीकरण के विषय पर बनी हॉरर फिल्म है। फिल्म का विषय काफी अनोखा है और इसी विषय पर बनी गुजराती फिल्म ‘वश’ से लिया गया है। फिल्म के क्लाइमेक्स में कहानी के खलनायक वनराज को लेकर हिंदी फिल्म में जो फेरबदल किया गया है, वह हॉरर फिल्मों के नियमित दर्शकों को रास नहीं आया है। फिल्म में काला जादू से वशीभूत हुई किशोरी के किरदार में जानकी बोदीवाला ने काबिले तारीफ अभिनय किया है। जानकी ने मूल फिल्म ‘वश’ में भी यही किरदार निभाया था।
Kriti Kharbanda: हमेशा से लव मैरिज करना चाहती थीं कृति खरबंदा! बोलीं- मैं प्यार और साथ में विश्वास रखती हूं