फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Emraan Hashmi: शुरुआती दिनों में इमरान ने पैसे को दी प्राथमिकता, बोले-इंडस्ट्री में सताता है गुमनामी का डर

Wed, 13 Mar 2024 09:03 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Wed, 13 Mar 2024 09:03 AM IST
सार


 

विज्ञापन
Showtime Actor Emraan Hashmi gave priority money and fame in his initial days know what he says
इमरान हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया

इमरान हाशमी इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'शोटाइम' को लेकर चर्चा में हैं। मिहिर देसाई और अर्चित कुमार द्वारा निर्देशित इस सीरीज को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं, समीक्षकों ने भी इसे सराहा है। निर्माता करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी यह सीरीज सिनेमा जगत के काले सच की कहानी पर आधारित है। फिल्म में अपने किरदार के लिए इमरान हाशमी की खूब तारीफ हो रही है। हाल ही में इमरान ने एक साक्षात्कार में अपने करियर के शुरुआती दिनों को लेकर बातचीत की, जहां उन्होंने कई बड़े खुलासे किए।

Showtime Actor Emraan Hashmi gave priority money and fame in his initial days know what he says
इमरान हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया

साक्षात्कार में इमरान ने बताया कि उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में फिल्मों के चयन के दौरान पैसे और लोकप्रियता को प्राथमिकता दी। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि सिनेमा जगत में अभिनेता लोगों का ध्यान आकर्षित करते रहना चाहते हैं।

Showtime Actor Emraan Hashmi gave priority money and fame in his initial days know what he says
इमरान हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया

इमरान ने आगे कहा, मैं अपने करियर के शुरुआती दिनों में आज के मुकाबले 50 प्रतिशत भी गंभीर नहीं था। शुरुआत के 6-7 वर्षों तक मेरे लिए पैसा और प्रसिद्धि सबसे जरूरी चीज थी। इमरान ने यह भी बताया कि वे अपने युवा दिनों में काफी क्रूर था। मुझे कोई अनुभव नहीं था, लेकिन जैसे-जैसे चीजें आगे बढ़ती गई चीजें बदलती गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Showtime Actor Emraan Hashmi gave priority money and fame in his initial days know what he says
इमरान हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया

इमरान ने कहा, 'अगर कोई मुझसे ये कहता है कि मैं इंडस्ट्री में पैसे या प्रसिद्धि के लिए काम नहीं कर रहा है तो वह झूठ बोल रहा हैं। क्योंकि, यहां हम सभी ध्यान आकर्षित करने वाले लोग हैं। कोई भी अभिनेता गुमनामी के डर से उतना ही डरते हैं, जितना वह कहता है कि उसे इन सब चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता।
The Batman Part II: द बैटमैन के सीक्वल को लेकर आया बड़ा अपडेट, रॉबर्ट पैटिनसन के फैंस को करना होगा लंबा इंतजार

विज्ञापन
Showtime Actor Emraan Hashmi gave priority money and fame in his initial days know what he says
इमरान हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया

फिलहाल, इमरान हाशमी अपकमिंग फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' में राम मनोहर लोहिया का किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म में सारा अली खान भी स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 1942 भारत छोड़ो आंदोलन की कहानी पर आधारित है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसे दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। 
Kishore Bhanushali: 'जूनियर देव' के टैग के साथ गुजरी पूरी जिंदगी, नहीं मिली वो पहचान जिसके हकदार हैं किशोर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed