फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidharth Malhotra: विक्रम बत्रा की 25वीं पुण्यतिथि पर सिद्धार्थ ने किया याद, तस्वीर साझा कर लिखा नोट

Sun, 07 Jul 2024 07:21 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sun, 07 Jul 2024 07:21 PM IST
सार

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने एक्स अकाउंट पर कैप्टन विक्रम बत्रा की एक पुरानी तस्वीर साझा कर उन्हें याद किया है। तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा, आपके निडर कार्यों और सर्वोच्च बलिदान को इतिहास बने 25 साल हो गए हैं।

विज्ञापन
Shershaah Actor Sidharth Malhotra Remembered Captain Vikram Batra on his 25th death anniversary wrote a note
सिद्धार्थ मल्होत्रा, विक्रम बत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी शानदार अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने साल 2021 में फिल्म 'शेरशाह' में कैप्टन विक्रम बत्रा की भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनके अभिनय प्रदर्शन की खूब सराहना हुई थी। कारगिल युद्ध के हीरो विक्रम बत्रा को शेरशाह के नाम से जाना जाता है। आज कैप्टन विक्रम बत्रा की 25वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर अभिनेता ने उन्हें याद किया है। सिद्धार्थ ने आज रविवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर उनकी बहादुरी और सम्मान की विरासत की प्रशंसा की।

Shershaah Actor Sidharth Malhotra Remembered Captain Vikram Batra on his 25th death anniversary wrote a note
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने एक्स अकाउंट पर कैप्टन विक्रम बत्रा की एक पुरानी तस्वीर साझा कर उन्हें याद किया है। तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा, आपके निडर कार्यों और सर्वोच्च बलिदान को इतिहास बने 25 साल हो गए हैं। आज भी आपकी विरासत बहादुरी और सम्मान के सर्वोच्च आदर्शों पर टिकी हुई है। 

Kalki 2898 AD: 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल में हो जाएगी प्रभास के किरदार की मौत? महाभारत के कृष्ण ने खोला राज

Shershaah Actor Sidharth Malhotra Remembered Captain Vikram Batra on his 25th death anniversary wrote a note
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम
उन्होंने आगे अपने पोस्ट में लिखा, 'हम आपको आज और हमेशा 'ये दिल मांगे मोर' के लिए याद करते हैं और सम्मान देते हैं। जय हिंद कैप्टन विक्रम बत्रा।' ट्विटर के साथ-साथ अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर भी कैप्टन विक्रम बत्रा के लिए पोस्ट साझा किया है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shershaah Actor Sidharth Malhotra Remembered Captain Vikram Batra on his 25th death anniversary wrote a note
कैप्टन विक्रम बत्रा - फोटो : ट्विटर

1999 में कारगिल युद्ध के दौरान, कैप्टन विक्रम बत्रा ने भारतीय सेना की जेएके आरआईएफ रेजिमेंट की 13वीं बटालियन से अपने सैनिकों का नेतृत्व किया। 7 जुलाई, 1999 को 24 साल की उम्र में पाकिस्तानी सेना से लड़ते हुए वे शहीद हो गए थे। इसके बाद कैप्टन बत्रा को सर्वोच्च युद्धकालीन वीरता पुरस्कार परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। उनकी जीत का नारा 'ये दिल मांगे मोर' था।

विज्ञापन
Shershaah Actor Sidharth Malhotra Remembered Captain Vikram Batra on his 25th death anniversary wrote a note
शेरशाह - फोटो : ट्विटर

हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पाकिस्तान पर भारत की जीत की याद में मनाया जाता है। इस साल इसकी 25वीं वर्षगांठ है। विष्णुवर्धन द्वारा निर्देशित फिल्म 'शेरशाह' 2021 में रिलीज हुई थी। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कैप्टन विक्रम बत्रा और उनके जुड़वां भाई विशाल बत्रा की दोहरी भूमिका निभाई थी। फिल्म में सिद्धार्थ के साथ कियारा आडवाणी नजर आई थीं। उन्होंने फिल्म में कैप्टन बत्रा की मंगेतर डिंपल चीमा की भूमिका निभाई है।   

Devara: जूनियर एनटीआर की आगामी फिल्म 'देवरा' पर आया नया अपडेट, फिल्म की डबिंग हुई शूरू

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed