फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: दर्शकों पर छाया 'स्त्री 2' का खुमार, 'खेल खेल में' का नहीं चला जादू, जानें वेदा का हाल

Sat, 24 Aug 2024 08:07 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sat, 24 Aug 2024 08:07 AM IST
सार

हॉरर-कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 का दर्शकों पर ऐसा जादू चला है कि सिनेमाघरों में लगीं अन्य फिल्मों का हाल बुरा हो गया है। 'स्त्री 2' के अलावा अक्षय कुमार की 'खेल-खेल में' और जॉन अब्राहम की एक्शन फिल्म 'वेदा' लगी हुई है।

विज्ञापन
Shraddha Kapoor Rajkummar Rao film Stree 2 Khel Khel Mein Vedaa and Thangalaan Friday Box Office Collection
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों पर श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'स्त्री 2' का खुमार देखने को मिल रहा है। इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म का दर्शकों पर ऐसा जादू चला है कि सिनेमाघरों में लगीं अन्य फिल्मों का हाल बुरा हो गया है। 'स्त्री 2' के अलावा अक्षय कुमार की 'खेल-खेल में' और जॉन अब्राहम की एक्शन फिल्म 'वेदा' लगी हुई है। इन दोनों ही फिल्मों की हालत खस्ता हो गई है। इन फिल्मों के साथ कुछ साउथ सिनेमा की फिल्मों ने भी दस्तक दी थी, जिनका हाल भी अब बोरिया बिस्टर समेटने वाला हो गया है। तो चलिए जानते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों का कैसा प्रदर्शन रहा...

Shraddha Kapoor Rajkummar Rao film Stree 2 Khel Khel Mein Vedaa and Thangalaan Friday Box Office Collection
स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्त्री 2

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पकंज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना जैसे सितारों से सजी फिल्म 'स्त्री 2' का बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त प्रदर्शन जारी है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म एक हफ्ते में 300 करोड़ के पार पहुंच गई है। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'स्त्री 2' ने नौवें दिन 16.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह से अब इस फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 308.15 करोड़ रुपये हो गया है।

Shraddha Kapoor Rajkummar Rao film Stree 2 Khel Khel Mein Vedaa and Thangalaan Friday Box Office Collection
फिल्म 'खेल खेल में' पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
खेल खेल में

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की फिल्म 'खेल खेल में' का जादू दर्शकों पर चलने में असफल रहा है। दर्शकों को फिल्म से काफी उम्मीदें थीं। ये उन उम्मीदों पर खरा उतरने में असफल साबित हुई है। अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, वाणी कपूर, फरदीन खान, एमी विर्क, प्रज्ञा जायसवाल और आदित्य सील जैसे सितारों से सजी फिल्म ने नौवें दिन 62 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म ने कुल 19.97 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shraddha Kapoor Rajkummar Rao film Stree 2 Khel Khel Mein Vedaa and Thangalaan Friday Box Office Collection
'वेदा' फिल्म पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम@ thejohnabraham
वेदा

जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ स्टारर 'वेदा' भी इन फिल्मों के साथ 15 अगस्त को ही रिलीज हुई थी। दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं। मगर ये फिल्म उनपर खरा उतरने में असफल साबित हुई है। कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का बेहद ही बुरा हाल देखने को मिल रहा है। 'वेदा' ने नौवें दिन महज 22 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 17.82 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
Shraddha Kapoor Rajkummar Rao film Stree 2 Khel Khel Mein Vedaa and Thangalaan Friday Box Office Collection
थंगलान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
थंगलान 

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विक्रम की फिल्म 'थंगलान' बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठीक प्रदर्शन कर रही है। मगर अब इस फिल्म की कमाई भी लाखों में सिमट गई है। इस फिल्म में दर्शकों के बीच विक्रम का जादू चलता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है। इसकी कमाई की बात करें तो 'थंगलान' ने नौवें दिन 94 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 39.89 करोड़ रुपये हो गया है। 

Shah Rukh Khan: 'डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं..,' 'किंग' से पहले इन फिल्मों में गैंगस्टर बन छा गए शाहरुख खान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed