सिनेमा की दुनिया में 'चट डेटिंग और पट ब्रेकअप' जैसे किस्से आए दिन देखे जाते हैं। फिर, किसी नई प्रेम कहानी का जन्म होता है। खबरें वायरल होती हैं। इन दिनों इंडस्ट्री में ऐसे ही दो सितारों की प्रेम कहानी की खबरें सामने आ रही हैं। ये स्टार्स हैं- मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी। यह लव स्टोरी ऐसे समय शुरू हुई है, जब दोनों सितारों के साथ में फिल्म करने की चर्चा है। खैर, हाल ही में सिद्धांत और मृणाल को डिनर डेट पर साथ देखा गया। इस दौरान, दोनों एक-दूसरे से गले मिलते और हाथ थामे नजर आए।
Siddhant Mrunal: मुंबई में शुरू हो रही एक नई लव स्टोरी, नव्या को छोड़ मृणाल संग वक्त बिताते दिखे सिद्धांत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धांत चतुर्वेदी का नाम इससे पहले अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा से जुड़ चुका है। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गाय। अब दोनों के बीच दूरियों की खबर आ रही हैं। वहीं, दावा किया जा रहा है कि सिद्धांत की नजदीकियां मृणाल के साथ बढ़ गई हैं। बीती रात दोनों को साथ देखा गया। इसके बाद दोनों के रिलेशनशिप के कयास लगने शुरू हो गए हैं। सामने आई तस्वीरों और वीडियो में दोनों को एक-दूजे को गले लगाए देखा जा सकता है।
सिद्धांत चतुर्वेदी काफी लंबे वक्त से अपनी फिल्म 'युध्रा' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म अभी तक न तो रिलीज हुई है, न इसकी रिलीज तारीख का पता है। रवि उद्यवार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में मालविका मोहनन भी लीड रोल में हैं। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले यह फिल्म प्रोड्यूस हो रही है। फिल्म का एलान 2021 में किया गया था और इसे वर्ष 2022 में रिलीज करने की तैयारी थी। हालांकि, ऐसा नहीं हो सका।
Bigg Boss OTT 3: भाईजान के फैंस को झटका! बिग बॉस ओटीटी 3 होस्ट नहीं करेंगे सलमान, इन तीन नामों पर हो रही चर्चा
मृणाल ठाकुर की बीती रिलीज फिल्म 'फैमिली स्टार' कमाल नहीं दिखा सकी। मृणाल और विजय देवरकोंडा अभिनीत यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। सिद्धांत चतुर्वेदी को जहां करियर की थम चुकी गाड़ी को आगे बढ़ाने की दरकार है। वहीं, मृणाल की नजर भी अपनी अगली फिल्म पर है। दिलचस्प बात यह है कि दोनों सितारों की अगली फिल्म साथ में है।
Esha Gupta: ईशा गुप्ता स्पैनिश ब्वॉयफ्रेंड से जल्द कर सकती हैं शादी, बोलीं- ‘अब तक मेरे तीन बच्चे होते’
सिद्धांत और मृणाल ठाकुर संजय लीला भंसाली की फिल्म में नजर आने वाले हैं। हालांकि, अभी इस फिल्म का आधिकारिक एलान नहीं हुआ है। इस फिल्म का निर्देशन भी सिद्धांत की 'युध्रा' के निर्देशक रवि उद्यवार ही करेंगे। देखना दिलचस्प होगा कि भंसाली की फिल्म में दोनों क्या कमाल करते हैं। सिद्धांत के पास इसके अलावा नेटफ्लिक्स की फिल्म 'खो गए हम कहां' है। इसमें वह अनन्या पांडे के साथ नजर आएंगे।
Gurucharan Singh: 'सोढ़ी' के पिता को सता रही बेटे की याद, बोले- आर्थिक स्थिति के बारे में नहीं थी कोई जानकारी