फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

J D Chakravarthy: बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाएंगे जे डी चक्रवर्ती, इस दिन रिलीज होगी 'दया'

Sun, 16 Jul 2023 04:46 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 16 Jul 2023 04:46 PM IST
विज्ञापन
J D Chakravarthy to Debut on OTT with Crime thriller Dayaa Disney Plus Hotstar Specials
दया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सस्पेंस और साजिश से भरपूर बहुप्रतीक्षित तेलुगू क्राइम थ्रिलर 'दया' चार अगस्त को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सीरीज में जेडी चक्रवर्ती, राम्या नामबीसन और ईशा रेब्बा मुख्य भूमिकाओं में हैं। पवन सादिनेनी द्वारा निर्देशित यह सीरीज एक फ्रीजर वैन चालक की असामान्य कहानी पेश करती है, जिसका अतीत काफी ज्यादा डार्क है। यह जबर्दस्त क्राइम थ्रिलर तेलुगू में बनाई गई है, जिसे हिंदी, तमिल, मलयालम, कन्नड़, बंगाली और मराठी में भी स्ट्रीम किया जा सकेगा।


Saira Banu: सायरा बानो ने साझा कीं फिल्म 'सगीना' की यादें, दिलीप कुमार के इस दृश्य को बताया फेवरेट

J D Chakravarthy to Debut on OTT with Crime thriller Dayaa Disney Plus Hotstar Specials
जे डी चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

यह क्राइम थ्रिलर दया (जेडी चेकरावर्ती द्वारा अभिनीत) के जीवन पर आधारित है, जब एक भयानक रात में उसे अपनी वैन में एक महिला का शव मिलता है। यहीं से उसके जीवन में एक अप्रत्याशित मोड़ आता है और वह अपराध और खून खराबे में फंस जाता है। 
Rakhi Sawant: राखी सावंत की खुशियों पर लगा 'ग्रहण, पैसे-फोन लेकर भागा ड्राइवर

J D Chakravarthy to Debut on OTT with Crime thriller Dayaa Disney Plus Hotstar Specials
जे डी चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता जे डी चेक्रवर्ती ने अपने किरदार के बारे में बताते हुए कहा, “हॉटस्टार स्पेशल्स 'दया' मेरे लिए एक बहुत ही खास प्रोजेक्ट है, क्योंकि यह तेलुगू ओटीटी स्पेस में मेरी शुरुआत है। मैं इस कॉन्सेप्ट से आश्चर्यचकित रह गया था, क्योंकि यह कोई ऐसी चीज नहीं है जिसके बारे में आप रोज सोचते हैं। यह सिर्फ स्क्रिप्ट नहीं थी जिसने मुझे इस कहानी का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया, बल्कि यह कहानी में प्रेरक क्षणों की एक श्रृंखला थी जिसने मुझे आकर्षित किया। केवल बेहतरीन कौशल वाला निर्देशक ही ऐसा कुछ बना सकता है।'' 
Hema Malini: शूटिंग के वक्त साये की तरह हेमा के साथ रहते थे धर्मेंद्र, ड्रीम गर्ल को भा गई थीं यही खूबियां

विज्ञापन
विज्ञापन
J D Chakravarthy to Debut on OTT with Crime thriller Dayaa Disney Plus Hotstar Specials
जे डी चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे कहा, ''मैं अपने करियर में 'दया' जैसे किरदार को पाकर खुद को खुशनसीब मानता हूं। यह किरदार मेरे लिए एक मील का पत्थर है। मैं यह देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता कि जब सीरीज डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होगी तो दर्शक मेरे किरदार पर कैसी प्रतिक्रिया देंगे।'' 
Hrithik Roshan: करीबियों ने ऋतिक को दी थी 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' ठुकराने की सलाह, यह थी वजह

विज्ञापन
J D Chakravarthy to Debut on OTT with Crime thriller Dayaa Disney Plus Hotstar Specials
जेडी चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि जेडी साउथ के साथ बॉलीवुड में भी काफी मशहूर हैं। वह अब तक कई हिंदी फिल्मों में भी दिख चुके हैं। सत्या में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। वहीं, उनकी आखिरी हिंदी रिलीज फिल्म एक विलेन रिटर्न्स थी। इस फिल्म में दर्शकों को उनका अभिनय काफी अच्छा लगा था।
The Battle Story Of Somnath: सोमनाथ मंदिर पर गजनवी के हमले की दास्तां सुनाएगी फिल्म, 12 भाषाओं में होगी रिलीज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed