{"_id":"663a0d03141c8578610dc858","slug":"nikhil-siddhartha-movie-swayambhu-update-makers-to-spend-8-crores-for-an-action-sequence-as-per-reports-2024-05-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Swayambhu: 'स्वयंभू' पर पानी की तरह पैसा बहा रहे निर्माता, एक्शन सीक्वेंस के लिए खर्च होंगे इतने करोड़","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Swayambhu: 'स्वयंभू' पर पानी की तरह पैसा बहा रहे निर्माता, एक्शन सीक्वेंस के लिए खर्च होंगे इतने करोड़
टॉलीवुड अभिनेता निखिल सिद्धार्थ अपनी आगामी फिल्म को लेकर लगातार चर्चा में हैं। वे जल्द ही पैन इंडिया फिल्म स्वयंभू में नजर आने वाले हैं। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच भरत कृष्णामाचारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है।
ताजा अपडेट के मुताबिक मौजूदा समय में फिल्म की टीम एक प्रमुख एक्शन सीक्वेंस का फिल्मांकन कर रही है, जिसमें प्रमुख कलाकार शामिल हैं। इन दृश्यों में निखिल कुछ हैरतअंगेज स्टंट करते भी नजर आएंगे, जिसे वियतनामी लड़ाकों समेत 700 कलाकारों के साथ 12 दिनों तक शूट किया जाएगा।
3 of 5
निखिल सिद्धार्थ
- फोटो : इंस्टाग्राम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वॉर सीक्वेंस को दो बड़े सेट पर शूट किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक इस सीक्वेंस की शूटिंग में निर्माता पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इसे शूट करने में मेकर्स के आठ करोड़ रुपये खर्च होंगे। इन एक्शन दृश्यों में आने वाली लागत की वजह से यह फिल्म चर्चा के केंंद्र में आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
निखिल सिद्धार्थ
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस पीरियड एक्शन-एडवेंचर ड्रामा में संयुक्ता और नाभा नटेश महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण भुवन और श्रीकर कर रहे हैं। वहीं, इसे टैगोर मधु द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। फिल्म के छायांकन की कमान मनोज परमहंस के हाथों में है। वहीं, इसका संगीत रवि बसरुर ने तैयार किया है। इसके संवाद वासुदेव मुनेप्पगारी ने लिखे हैं। जबकि एम प्रभाकरन ने फिल्म का सेट डिजाइन किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।