अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी आगामी और बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पुष्पा 2' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म को लेकर उनके फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं और बेसब्री से इसका इंतजार भी कर रहे हैं। हाल में ही वह नंदमुरी बालाकृष्णा के लोकप्रिय चैट शो 'अनस्टॉपेबल विद एनबीके' में नजर आए। इस बहुप्रतीक्षित और प्रतिष्ठित एपिसोड के लिए अब फैंस का इंतजार समाप्त हो गया है और ये एपिसोड अब अहा ओटीटी प्लैटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रहा है। इस विशेष एपिसोड के पहले भाग में, अल्लू अर्जुन ने फैंस के साथ अपने जीवन, करियर और व्यक्तिगत अनुभवों को लेकर जानकारियां साझा की हैं।
Allu Arjun: 'अनस्टॉपेबल विद एनबीके' में अल्लू अर्जुन का धमाका, बताए अपने पसंदीदा अभिनेत्री और निर्देशक का नाम
Allu Arjun at Unstoppable with NBK: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन हाल में ही नंदमुरी बालाकृष्णा के शो 'अनस्टॉपेबल विद एनबीके' में नजर आए। इस दौरान अभिनेता ने अपने फिल्म करियर और निजी जीवन को लेकर कई सारी बातें की हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पसंदीदा अभिनेत्री का भी खुलासा किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने फिल्मी करियर और निजी जीवन पर भी चर्चा
साउथ के इस सुपरस्टार ने तेलुगु फिल्मों में अपने शुरुआती दिनों से लेकर भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक बनने तक के अपने सफर को लेकर बात की है। इस दौरान उन्होंने इस सफर के कई पहलुओं के बारे में भी खुलकर बात की है। इस दौरान उन्होंने बचपन में की गई शरारतों को लेकर भी कई रोचक बाते साझा कीं। इसके अलावा अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी से शादी करने के बाद उनकी जिंदगी और प्राथमिकताएं बदल जाने को लेकर भी बात की। पुष्पा 2 अभिनेता ने कहा कि उनकी शादी ने उनके जीवन और काम के प्रति दृष्टिकोण को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया।
View this post on Instagram
A post shared by ahavideoin (@ahavideoin)
बने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले पहले अभिनेता
इस एपिसोड में अल्लू अर्जुन ने राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने की अपनी लंबे समय से चली आ रही इच्छा का भी जिक्र किया। अभिनेता ने खुलकर बताया कि कैसे सालों तक उन्हें इस बात का दुख रहा कि किसी भी तेलुगु अभिनेता ने कभी यह प्रतिष्ठित सम्मान नहीं जीता। उनकी कड़ी मेहनत आखिरकार रंग लाई और उन्होंने साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म पुष्पा के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता और ऐसा करने वाले वो पहले तेलुगु अभिनेता बने।
OTT This Weekend: 'फ्रीडम एट मिडनाइट' से लेकर 'युद्रा' तक, इस वीकएंड ओटीटी पर धूम मचाएंगी ये फिल्में-वेब सीरीज
रश्मिका मंदाना को बताया पसंदीदा अभिनेत्री
इस बातचीत के दौरान अभिनेता एक रोचक सेगमेंट के अंदर अपने पसंदीदा निर्देशक और पसंदीदा अभिनेत्री का भी खुलासा किया। अल्लू अर्जुन ने कहा कि वर्तमान की अभिनेत्रियों में उनकी आगामी फिल्म की सह-कलाकार रश्मिका मंदाना उनकी पसंदीदा अभिनेत्री हैं। इसके अलावा उन्होंने पुष्पा 2 के निर्देशक सुकुमार को अपना पसंदीदा निर्देशक बताया है। इसके साथ ही अभिनेता ने कई बॉलीवुड और टॉलीवुड सितारों के प्रति अपनी प्रशंसा व्यक्त की है, जिनमें अभिनेता से नेता बने पवन कल्याण, पैन इंडिया स्टार प्रभास, सुपरस्टार महेश बाबू, बॉलीवुड के रणबीर कपूर, विजय देवरकोंडा, नवीन पिनीशेट्टी, विश्वकसेन, सिद्धू जोनालागड्डा, अदिवी सेश और दिग्गज रजनीकांत भी शामिल हैं।
Rohit Shetty: बॉलीवुड का अगला अजय देवगन कौन? रोहित शेट्टी ने बताया किस अभिनेता में दिखते हैं उनके गुण
गोवा वाइन शॉप विवाद पर भी की बात
इसके अलावा उन्होंने गोवा वाइन शॉप विवाद पर भी बात की, जिसमें एक वायरल वीडियो में उन्हें शराब खरीदते हुए देखा गया था। अभिनेता ने इस विवाद को खत्म करते हुए खुलासा किया कि उन्होंने अपने करीबी दोस्त संदीप रामिनेनी के लिए शराब खरीदी थी। बात करें अल्लू अर्जुन के वर्क फ्रंट की, तो इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म पुष्पा: द रूल को लेकर व्यस्त हैं, जो उनकी पिछली फिल्म पुष्पा का अगला भाग है। आगामी 17 नवंबर को इस फिल्म का पटना में ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम होने वाला है।
Kanguva: 'कंगुवा' को मिली नकारात्मक समीक्षाओं पर निर्माता ने दी प्रतिक्रिया, इसके अगले भाग को लेकर कही ये बात