अभिनेता कमल हासन आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। फैंस से लेकर फिल्मी सितारों तक उन्हें बर्थडे की बधाइयां दे रहे हैं। इस बीच निर्देशक शंकर ने उन्हें खास अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्विटर पर इंडियन 2 के सेट की एक तस्वीर लोगों के साथ साझा की है, जिसमें अभिनेता सेनापति के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में कमल 27 साल बाद फिर से उम्रदराज योद्धा सेनापति बने दिखने वाले हैं।
Kamal Haasan: निर्देशक शंकर ने कमल हासन को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, इंडियन 2 के सेट की तस्वीर की साझा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्वीर में अभिनेता सफेट शर्ट और वेष्टि में दिख रहे हैं। तस्वीर साझा करते हुए, शंकर ने लिखा, “हमारे उलगनायगन कमल सर को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। सेनापति को वापस लाने के लिए आपके साथ दोबारा काम करने का मौका मिलना अद्भुत है। आशा है कि आप हमारा मनोरंजन और लाखों लोगों को प्रेरित करते रहेंगे।”
Wishing our Ulaganayagan @ikamalhaasan sir a very happy birthday! It is wonderful to have had the chance to work with you again to bring Senapathy back! Hope you keep entertaining us and continue to inspire millions more! #indian2 pic.twitter.com/tGpA6In56I
बता दें कि इससे पहले सोमवार को मणिरत्नम के साथ कमल हासन की आगामी फिल्म का टीजर, इसके शीर्षक 'ठग लाइफ' के साथ जारी किया गया था। लंबे समय के बाद कमल इन दोनों दिग्गज निर्देशकों के साथ दोबारा काम कर रहे हैं। अभिनेता को आखिरी बार पर्दे पर फिल्म विक्रम में देखा गया था।
यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म ने टिकट खिड़की पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 400 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी। फिलहाल उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट हैं। इन दोनों फिल्मों के अलावा वह कल्कि 2898 एडी में दिखेंगे, जिसे अगले साल रिलीज करने की तैयारी चल रही है।
Richa Chadha: महिला के इस सवाल से आहत हो गईं ऋचा चड्ढा, बोलीं- महिलाएं भी हो सकती हैं स्त्रीद्वेषी