फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या पहले दिन 'धुरंधर' को टक्कर दे पाई 'द राजा साब'? जानें प्रभास की हॉरर-कॉमेडी फिल्म का कलेक्शन

Fri, 09 Jan 2026 09:05 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 09 Jan 2026 09:05 PM IST
सार

The Raja Saab Box Office Collection Day 1: प्रभास की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'द राजा साब' सिनेमाघरों में आज रिलीज हो चुकी है। तेलुगु के दर्शक और फैंस में रिबेल स्टार का जुनून सिर चढ़कर बोल रहा है। जानिए आज 'द राजा साब' ने पहले दिन कितने की कमाई की है।

विज्ञापन
The Raja Saab Box Office Collection Day 1 Prabhas Sanjay Dutt Boman Irani Malavika Nidhhi Agerwal Zarina
द राजा साब - फोटो : अमर उजाला

आदित्य धर की 'धुरंधर' की रिलीज को आज पूरे 36 दिन हो गए हैं। रणवीर सिंह की यह फिल्म अभी भी लगातार करोड़ों में कमाई कर रही है। इसी बीच आज साउथ रिबेल स्टार प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। जानिए इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म ने पहले दिन कितने का कलेक्शन किया है। क्या पहले दिन 'द राजा साब' फिल्म 'धुरंधर' को टक्कर दे पाई है?

The Raja Saab Box Office Collection Day 1 Prabhas Sanjay Dutt Boman Irani Malavika Nidhhi Agerwal Zarina
द राजा साब - फोटो : इंस्टाग्राम

'द राजा साब' पहले दिन की कमाई
प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' ने पेड प्रिव्यू में 9.15 करोड़ रुपये की कमाई की। वही 'द राजा साब' ने आज पहले दिन 26.9 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो 'धुरंधर' के पहले दिन के कलेक्शन से कम है। 'धुरंधर' ने पहले दिन 28 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 'द राजा साब' ने कुल मिलाकर अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 36.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

The Raja Saab Box Office Collection Day 1 Prabhas Sanjay Dutt Boman Irani Malavika Nidhhi Agerwal Zarina
प्रभास - फोटो : X

प्रभास की भारतीय बॉक्स ऑफिस (नेट) पर टॉप ओपनिंग: (मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार)

  • बाहुबली 2 – 121.00 करोड़ रुपये
  • कल्कि 2898 AD – 95.30 करोड़ रुपये
  • सालार – 90.70 करोड़ रुपये
  • साहो – 89.00 करोड़ रुपये
  • आदिपुरुष – 86.75 करोड़ रुपये
  • राधे श्याम – 43.10 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
The Raja Saab Box Office Collection Day 1 Prabhas Sanjay Dutt Boman Irani Malavika Nidhhi Agerwal Zarina
फिल्म 'धुरंधर' - फोटो : X

'धुरंधर' का कलेक्शन 
'धुरंधर' की रिलीज को आज पूरे 36 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने आज 36वें दिन शुक्रवार को 2.39 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं रणवीर सिंह की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 792.64 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 

विज्ञापन
The Raja Saab Box Office Collection Day 1 Prabhas Sanjay Dutt Boman Irani Malavika Nidhhi Agerwal Zarina
द राजा साब - फोटो : X

'द राजा साब' की कहानी
'द राजा साब' में राजू उर्फ राजा साब (प्रभास) अपनी दादी गंगा मां (जरीना वहाब) के साथ गांव में रहता है। उसकी दादी अक्सर उसके दादा कनकराजू (संजय दत्त) को याद करती है, जो कि एक चोर की तलाश में लापता हो गए। एक दिन अचानक राजू को अपने दादा के हैदराबाद में होने की खबर मिलती है। यहां से कहानी में ट्विस्ट आता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed