{"_id":"6729c37fe37b1d208e04535f","slug":"vd-12-actor-vijay-deverakonda-injured-his-shoulder-while-doing-action-sequence-actor-did-not-take-any-break-2024-11-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VD 12: 'वीडी 12' के सेट पर घायल हुए विजय देवरकोंडा, एक्शन सीन करते वक्त कंधे पर लगी चोट, नहीं लिया ब्रेक","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
VD 12: 'वीडी 12' के सेट पर घायल हुए विजय देवरकोंडा, एक्शन सीन करते वक्त कंधे पर लगी चोट, नहीं लिया ब्रेक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 05 Nov 2024 12:35 PM IST
सार
Vijay Deverakonda: अभिनेता विजय देवरकोंडा गौतम तिन्नानुरी के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। जानिए इसके बावजूद उन्होंने शूटिंग क्यों जारी रखी।
विज्ञापन
1 of 5
विजय देवरकोंडा
- फोटो : एक्स @aliabbaszafar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता विजय देवरकोंडा साउथ की फिल्मों के जाने माने कलाकार हैं। इस समय अभिनेता की पाइपलाइन में कई फिल्में हैं, जिनमें से एक गौतम तिन्नानुरी की निर्देशित ‘वीडी 12’ है। विजय जोरों-शोरो से फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। फैंस भी फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, अब खबर आई है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान विजय को कंधे पर चोट लग गई है।
2 of 5
विजय देवरकोंडा
- फोटो : इंस्टाग्राम @thedeverakonda
सेट पर विजय को लगी चोट
अभिनेता विजय देवरकोंडा गौतम तिन्नानुरी के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। जब यह घटना हुई, तब वे अभी तक वीडी 12 के लिए एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे। अभिनेता की टीम ने बताया कि उन्होंने इसके बावजूद शूटिंग जारी रखी क्योंकि ब्रेक के लिए कोई समय नहीं था।
3 of 5
विजय देवरकोंडा
- फोटो : इंस्टाग्राम @thedeverakonda
एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान हुए चोटिल
विजय की टीम के एक सूत्र ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि जब उन्हें चोट लगी, तब वे एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे। उन्होंने कहा, " विजय फिजियो और रिहैब करवा रहे हैं क्योंकि एक फाइट सीक्वेंस के दौरान चोट लगने के बाद उनके कंधे में दर्द हो रहा है। लेकिन वे अभी भी अपने किरदार के लिए ट्रेनिंग कर रहे हैं और अपने सीन शूट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विजय देवरकोंडा
- फोटो : इंस्टाग्राम
ब्रेक नहीं लेंगे विजय
सूत्र ने आगे बताया, "अभिनेता चोट को और न बढ़ाने का उपाय कर रहे हैं और दर्द को सहने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। अब उनके शेड्यूल में ब्रेक लेने का कोई समय नहीं है।" हालांकि, अभिनेता या फिल्म की टीम ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
विजय देवरकोंडा
- फोटो : इंस्टाग्राम@thedeverakonda
दो भागों में रिलीज होगी फिल्म
खबरों की मानें तो विजय की 'वीडी 12' को दो भागों में रिलीज करने की योजना जरूर बनाई गई है, लेकिन इसमें एक शर्त भी रखी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के निर्माता नागा वामसी का कहना है कि अगर 'वीडी 12' का पहला भाग अगर चल जाएगा और दर्शकों को पसंद आएगा। तभी इसके दूसरे भाग को रिलीज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।