फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Thandel: काशी में नागा चैतन्य व साई पल्लवी का अद्भुत संगम, ‘थंडेल’ के भक्तिगीत ‘शिवशक्ति’ का इस दिन कार्यक्रम

Wed, 18 Dec 2024 02:12 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 18 Dec 2024 02:12 PM IST
सार

Thandel Song Shiva Shakti: नागा चैतन्य और साई पल्लवी की आने वाली फिल्म थंडेल अगले साल 7 फरवरी को बड़े पर्दे पर आने वाली है। भव्य रिलीज से पहले, निर्माताओं ने फिल्म के दूसरे सिंगल गाने शिव शक्ति के ग्रेंड लॉन्च की घोषणा की है, जो भगवान शिव और देवी पार्वती के बीच शाश्वत प्रेम का जश्न मनाएगा। 

विज्ञापन
Wedding with Sobhita Naga Chaitanya share Thandel Song Shiva Shakti Grand event at Ghats of Kashi 22 December
थंडेल सॉन्ग शिवशक्ति पोस्टर - फोटो : एक्स - chay_akkineni
नागा चैतन्य ने हाल ही में 4 दिसंबर को हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में एक स्टार-स्टडेड समारोह में शोभिता धुलिपाला से शादी की थी। आज कुछ ही देर पहले उन्होंने अपनी आगामी फिल्म थंडेल के दूसरे गाने की घोषणा सोशल मीडिया हैंडल पर की है। थंडेल का दूसरा सिंगल 22 दिसंबर को तेलुगु, हिंदी और तमिल सहित कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। इस गाने का भव्य लॉन्च काशी के दिव्य घाटों पर होगा ताकि उत्सव में आध्यात्मिकता के जरिए लोगों को जोड़ा जा सके।
Wedding with Sobhita Naga Chaitanya share Thandel Song Shiva Shakti Grand event at Ghats of Kashi 22 December
नागा चैतन्य-साई - फोटो : एक्स - chay_akkineni
नागा चैतन्य ने एक्स पर लिखा, "शिव और शक्ति के एक साथ आने के कोमल प्रकोप को आपके साथ साझा करने का इंतजार नहीं कर सकता। थंडेल का दूसरा गाना- शिवशक्ति 22 दिसंबर को तेलुगु, हिंदी और तमिल में जारी किया जाएगा। काशी के दिव्य घाटों पर भव्य लॉन्च। एक 'रॉकस्टार'।"
Wedding with Sobhita Naga Chaitanya share Thandel Song Shiva Shakti Grand event at Ghats of Kashi 22 December
नागा चैतन्य फिल्म थंडेल - फोटो : एक्स chay_akkineni
नागा ने फिल्म का  ने गाने का एक नया पोस्टर भी जारी किया जिसमें वह और साई पल्लवी नजर आ रहे हैं। दोनों एक दूसरे की आंखों में देखते हुए शिव और पार्वती की तरह मुद्रा बनाते हुए नजर आ रहे हैं। थंडेल का पहला सिंगल 'बुज्जी थल्ली' था और यह पिछले महीने 21 नवंबर को रिलीज किया गया था। यह एक लंबा गाना था, जिसमें प्रमुख जोड़ी के बीच की केमिस्ट्री को दिखाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Wedding with Sobhita Naga Chaitanya share Thandel Song Shiva Shakti Grand event at Ghats of Kashi 22 December
नागा चैतन्य-साई पल्लवी - फोटो : एक्स chay_akkineni
फिल्म श्रीकाकुलम क्षेत्र में शूट की गई है। थंडेल मूल रूप से स्थानीय मछली पकड़ने वाले समुदाय के एक मछुआरे के जीवन पर दिखाई गई है, जो अंतरराष्ट्रीय जल में पकड़ा जाता है। फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह से वह अपने परिवार के पास घर लौटने के लिए संघर्ष करता है।
Vijay Sethupathi: बेबी जॉन के बाद एटली-मुराद की ब्लॉकबस्टर की तैयारी? साउथ फिल्म में नजर आएगा यह सुपरस्टार
विज्ञापन
Wedding with Sobhita Naga Chaitanya share Thandel Song Shiva Shakti Grand event at Ghats of Kashi 22 December
नागा चैतन्य - फोटो : एक्स chay_akkineni
इस फिल्म में नागा चैतन्य और साई पल्लवी अपनी पिछली फिल्म लव स्टोरी के बाद फिर से साथ काम कर रहे हैं। मछुआरे की भूमिका निभाका में चै नजर आएंगे। चंदू मोंडेती द्वारा निर्देशित थंडेल में किशोर राजू और संदीप वेद मुख्य भूमिकाओं में नजर आ सकते हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed