फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kartik Aaryan: कार्तिक के लिए साउथ से इम्पोर्ट हुई हीरोइन, हिंदी की स्थापित हीरोइनों का साथ काम करने से इनकार

Wed, 12 Feb 2025 10:30 PM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Wed, 12 Feb 2025 10:30 PM IST
सार

अनुराग बसु के निर्देशन में बन रही कार्तिक आर्यन अभिनीत फिल्म के लिए साउथ की उस हीरोइन को फाइनल किया गया है, जिसने फिल्म ‘पुष्पा 2’ में आइटम डांस किया है।

विज्ञापन
Sreeleela to be cast with kartik aaryan in anurag basu musical film as hindi actress refused to work together
श्रीलीला-कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी सिनेमा के चोटी के सितारों में गिने जाते रहे अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॉप होने के बाद से हालत खस्ता है। उनके पास ले देकर गिनती की बस दो फिल्में हैं। फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ के सुपरहिट होने के बाद भी उनके पास नई फिल्मों के प्रस्ताव न आने का मामला भी काफी रोचक रहा है। राजश्री प्रोडक्शन्स की फिल्म से बाहर होने के बाद से कार्तिक आर्यन को उनकी नई फिल्मों के लिए हीरोइन मिलने का संकट भी रहा है। 

Sreeleela to be cast with kartik aaryan in anurag basu musical film as hindi actress refused to work together
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अब पता चला है कि उनकी अनुराग बसु के निर्देशन में बन रही फिल्म के लिए साउथ की उस हीरोइन को फाइनल किया गया है जिसने फिल्म ‘पुष्पा 2’ में आइटम डांस किया है। इस हीरोइन का नाम है श्री लीला। अमेरिका की रहने वाली श्री लीला की एक फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण के साथ निर्माणाधीन है। इसके अलावा वह फिल्म ‘रॉबिनहुड’ भी कर रही हैं।

Sreeleela to be cast with kartik aaryan in anurag basu musical film as hindi actress refused to work together
श्रीलीला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी सिनेमा में श्री लीला की चर्चा सबसे पहले ‘छावा’ के निर्माता दिनेश विजन की फिल्म ‘दिलेर’ की हीरोइन बनने के समय हुई। ये फिल्म सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम की डेब्यू फिल्म होनी थी, लेकिन फिल्म ट्रेड में फिल्म के गर्म न हो पाने पर इब्राहिम का डेब्यू अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही करण जौहर की फिल्म ‘नादानियां’ से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sreeleela to be cast with kartik aaryan in anurag basu musical film as hindi actress refused to work together
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

श्री लीला का नाम कार्तिक आर्यन की नई हीरोइन के लिए उस फिल्म के लिए भी करीब करीब फाइनल हो चुका है जिसका निर्देशन अनुराग बसु कर रहे हैं और जिसकी हीरोइन पहले तृप्ति डिमरी थीं। अनुराग की फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू होने जा रही है। ये एक म्यूजिकल फिल्म होगी, जिसका संगीत प्रीतम तैयार कर चुके हैं। 

विज्ञापन
Sreeleela to be cast with kartik aaryan in anurag basu musical film as hindi actress refused to work together
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ के समय अपने साथ किए गए व्यवहार को लेकर तृप्ति ने ही कार्तिक के साथ काम करने से मना किया है। हिंदी सिनेमा की स्थापित हीरोइनों में से तमाम दूसरी हीरोइन भी कार्तिक के साथ काम करने की अनिच्छा प्रकट कर चुकी हैं। इसी के चलते धर्मा प्रोडक्शंस के साथ बन रही उनकी अगली फिल्म में अनन्या पांडे को हीरोइन बनाया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed