सब्सक्राइब करें

Suhani Bhatnagar: बचपन में ही सुहानी ने शुरू कर दी थी मॉडलिंग, दंगल के लिए 11,000 लड़कियों में से हुआ था चुनाव

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Sat, 17 Feb 2024 05:18 PM IST
विज्ञापन
Suhani Bhatnagar started modeling in childhood selected for Dangal among 11000 girls know about her journey
सुहानी भटनागर - फोटो : सोशल मीडिया
23 दिसंबर 2016 आमिर खान की फिल्म दंगल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त सफलता हासिल की थी, इसके साथ ही फिल्म के सभी किरदारों को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया। चाहे वे सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख या फिर फिल्म में उनके बचपन का किरदार निभाने वाली सुहानी भटनागर और जायरा वसीम। इन सभी कलाकारों ने दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई, लेकिन 17 फरवरी 2024 का दिन दंगल फैंस के बेहद दुखद रहा। फिल्म में बबीता फोगाट के बचपन का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सुहानी भटनागर का महज 19 साल की उम्र में निधन हो गया है। अपने छोटे से करियर में सुहानी ने बहुत कुछ हासिल किया। वे इंडस्ट्री में एक उभरती हुई कलाकार थीं, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। अब सुहानी हमारे बीच नहीं है। उनके चाहने वाले उन्हें नम आंखों से याद कर रहे हैं। कैसा था सुहानी का सफर, चलिए आपको बताते हैं।



 
Trending Videos
Suhani Bhatnagar started modeling in childhood selected for Dangal among 11000 girls know about her journey
पिता के साथ सुहानी - फोटो : सोशल मीडिया

सुहानी का जन्म 14 जून 2004 को हरियाणा के फरीदाबाद में हुआ था। सुहानी पांच साल की उम्र से ही मॉडलिंग करने लगी थीं। इसके अलावा उन्होंने अपनी छोटी सी उम्र में ही कई सारे टीवी एड में भी काम किया। इस दौरान सुहानी कई बड़े ब्रॉन्ड के साथ भी काम करती नजर आईं। फिल्म 'दंगल' के लिए सुहानी दिल्ली में 11,000 लड़कियों में से चुनी गईं थीं। कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने एक साक्षात्कार में बताया था कि फिल्म में बबीता के बचपन के रोल के लिए सुहानी 11 हजार लोगों में से चुनी गईं थीं। फिल्म के सभी स्टार कास्ट को चुनने में 8 महीने का वक्त लगा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Suhani Bhatnagar started modeling in childhood selected for Dangal among 11000 girls know about her journey
जायरा वसीम और सुहानी भटनागर - फोटो : सोशल मीडिया

सुहानी के पिता पुनीत भटनागर ने एक साक्षात्कार में 'दंगल' में उनके काम के अनुभव के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था, 'फिल्म के लिए सुहानी ने पहलवानी के दांवपेंच और हरियाणवीं भाषा सीखी थी। इसके बाद अपने किरदार के लिए सुहानी ने तीन महीने तक मुंबई में ट्रेनिंग ली थी। फिल्म की शूटिंग शुरू होने के बाद हर शॉट में दो या तीन रि-टेक होते थे, लेकिन सुहानी अपने हर शॉट को परफेक्ट बना देती थी'। गौरतलब है कि दंगल में सुहानी का रोल पर्दे पर 85 मिनट का था। इस किरदार के जरिए सुहानी ने दर्शकों के दिल में खास जगह बना ली थी। हर कोई उनकी क्यूटनेस और पर्दे पर दमदार अभिनय का दीवाना हो गया था।

Suhani Bhatnagar started modeling in childhood selected for Dangal among 11000 girls know about her journey
दंगल टीम - फोटो : सोशल मीडिया

सुहानी सोशल मीडिया पर बहुत कम एक्टिव रहती थीं। बावजूद इसके उनके इंस्टाग्राम पर 20 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं। सुहानी ने अपना आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट नवंबर 2021 मे किया था। पढ़ाई पर फोक्स करने के लिए सुहानी ने काम से ब्रेक लिया था। 

विज्ञापन
Suhani Bhatnagar started modeling in childhood selected for Dangal among 11000 girls know about her journey
सुहानी भटनागर - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ समय पहले सुहानी का पैर फ्रैक्चर हो गया था, जिसके बाद इलाज के लिए वह काफी समय से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थीं। रिपोर्ट्स की माने तो इलाज के लिए सुहानी जो दवाएं ले रही थीं, उन दवाओं का उन पर साइड इफेक्ट हुआ और उनके शरीर में तरल पदार्थ जमा होने लगे। इसी कारण शुक्रवार को उनका निधन हो गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed