फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajiv Sen: सुष्मिता सेन की भाभी रहीं चारु असोपा को पैसों की तंगी, पूर्व पति राजीव सेन ने रखा अपना पक्ष

Sat, 12 Apr 2025 12:50 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 12 Apr 2025 12:50 AM IST
सार

टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा और सुष्मिता सेन के भाई राजीव का तलाक हुए काफी समय हो गया। हाल ही में चारु ने बताया कि उन्हें पैसों की तंगी है। इस बात पर पूर्व पति राजीव का भी बयान सामने आया है।

विज्ञापन
Susmita Sen Brother Rajiv Sen Say Ex Wife Charu Asopa Not Facing Any Money Issues
चारु असोपा, राजीव सेन - फोटो : इंस्टाग्राम@asopacharu

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा बिकानेर में रहकर एक मामूली सा काम करती दिखीं। इस बात को लेकर वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं। बाद में चारु ने बताया कि उन्हें पैसों की तंगी है, इसलिए मुंबई छोड़ बिकानेर आ गई हैं। चारु के इस बयान पर अब उनके पूर्व पति और सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन का बयान भी सामने आया है। क्या कहा, राजीव सेन ने जानिए?  

Susmita Sen Brother Rajiv Sen Say Ex Wife Charu Asopa Not Facing Any Money Issues
चारु असोपा - फोटो : इंस्टाग्राम@asopacharu
सलवार-सूट बेचती दिखीं चारु 
हाल ही में सोशल मीडिया पर चारु बिकानेर से सलवार-सूट का सेट बेचती दिखीं। वह अपना छोटा सा ऑनलाइन बिजनेस कर रही हैं। जब इस बात पर चारु ट्रोल हुईं तो उन्होंने बताया कि बेटी को मुंबई में पालना-पोसना मुश्किल था, इसलिए अपने शहर बिकानेर आ गईं। चारु ने बताया कि ये कदम फाइनेंशियल प्रॉब्लम की वजह से उठाया है। 
 
Susmita Sen Brother Rajiv Sen Say Ex Wife Charu Asopa Not Facing Any Money Issues
चारू असोपा - फोटो : इंस्टाग्राम@asopacharu
पूर्व पति राजीव का बयान 
पहले तो पूर्व पति राजीव ने कहा कि वह खुश हैं कि चारु अपना काम शुरू कर रही हैं लेकिन पैसों की तंगी वाली बात को उन्होंने गलत बताया। हिंदुस्तान टाइम्स से की गई बातचीत में राजीव कहते हैं, ‘चारु अपने भाई-भाभी के साथ क्रूज की ट्रिप पा जा सकती हैं, इतना खर्च उठा सकती हैं तो उन्हें पैसों की तंगी कैसे हो सकती है।’ इस तरह से चारु के पूर्व पति ने साफ कर दिया कि चारु को फाइनेंशियल प्रॉब्लम नहीं है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Susmita Sen Brother Rajiv Sen Say Ex Wife Charu Asopa Not Facing Any Money Issues
चारु असाेपा - फोटो : इंस्टाग्राम@asopacharu
बेटी से मिलने नहीं देती चारु 
राजीव ने यह भी बताया कि चारु उन्हें बेटी जियाना से नहीं मिलने देती हैं। वह बताते हैं कि उन्होंने चारु से पूछा था कि वह बेटी से मिलने बिकानेर आ सकते हैं, इस पर उन्हें कोई जबाव नहीं मिला। साल 2023 में चारु और राजीव का तलाक हो गया था।  
विज्ञापन
Susmita Sen Brother Rajiv Sen Say Ex Wife Charu Asopa Not Facing Any Money Issues
चारु असाेपा - फोटो : इंस्टाग्राम@asopacharu
इन सीरियल में दिखीं चारु 
चारु असोपा ने कई टीवी सीरियल किए हैं। वह ‘देवों के देव महादेव’, ‘अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो’, ‘दीया और बाती हम’ और ‘मेरे अंगने में’, ‘कर्ण संगिनी’ जैसे टीवी सीरियल कर चुकी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed