{"_id":"5c611d7dbdec22128b5596b3","slug":"a-fan-kissed-to-kapil-sharma-in-his-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी में ही शोषण का शिकार हो गए थे कपिल, बीवी के सामने कौन KISS कर गया, पता ही न चला","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
शादी में ही शोषण का शिकार हो गए थे कपिल, बीवी के सामने कौन KISS कर गया, पता ही न चला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कपिल शर्मा के चाहने वालों की लिस्ट बहुत लंबी है। दुनियाभर से फैंस 'द कपिल शर्मा शो' का हिस्सा बनने मुंबई आते हैं। कपिल का स्टेटस किसी बड़े स्टार से कम नहीं है। यहां तक की खुद बड़े-बड़े फिल्म स्टार भी कपिल शर्मा के शो में आने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। कपिल की बढ़ती पॉपुलैरिटी कभी-कभी उन पर ही भारी पड़ जाती है। बीते दिनों कपिल शर्मा ने अपने शो में एक ऐसा किस्सा शेयर किया जिसमें एक फैन ने उन्हें जबरन 'किस' कर लिया था।
2 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
बीते रविवार 'द कपिल शर्मा शो' में 'सुपर डांसर चैप्टर 3' के जज शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, गीता कपूर और अनुराग बसु नजर आए। शो पर कपिल ने तीनों जजों के साथ खूब मस्ती की। इस दौरान कपिल ने अपनी शादी का एक अनोखा किस्सा शेयर किया। इस किस्से को सुनकर सेट पर मौजूद सभी लोग जोर से हंसने लगे।
3 of 5
kapil sharma
- फोटो : file photo
कपिल ने बताया, 'मेरी शादी के दिन एक आदमी था, जो हर फंक्शन में पहुंचा था और जब मुझे शादी की शुभकामनाएं देने आया, तो गाल पर किस कर लिया, लेकिन मुझे पता ही नहीं था कि वो इंसान आखिर है कौन? मैं उसकी हरकत से इरिटेट हो गया और मैंने उसे सबक सिखाने का फैसला किया, जब वो मेरे पास आया तो मैंने उसे कोहनी मार दी। इसके बाद उसने ऐसी हरकत नहीं दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही शिल्पा शेट्टी ने भी अनुराग बसु की हरकतों के बारे में बताया। शिल्पा ने कहा कि अनुराग दिखते सिर्फ देखने में ही सीरीयस हैं लेकिन वो सेट पर खूब मस्ती करते हैं। हम लोगों के साथ वह अक्सर प्रैंक करते रहते हैं। शिल्पा ने बताया कि हाल ही में अनुराग ने उनकी चाय में नमक डाल दिया था इसके साथ ही एक बार अनुराग ने शिल्पा के फोन से उनकी बहन शमिता शेट्टी को भी मेसेज कर दिया था। अनुराग ने लिखा था कि शिल्पा प्रेग्नेंट है। ये सुनकर उनकी बहन बेहद उत्साहित हो गई थी लेकिन उन्हें बाद में पता चला कि अनुराग उनके साथ प्रैंक कर रहे थे।
विज्ञापन
5 of 5
The Kapil Sharma Show
- फोटो : social media
बता दें कि कपिल शर्मा का शो इन दिनों टीआरपी में पिछड़ गया है। पिछले हफ्ते कपिल को शो 5वें नंबर पर पहुंच गया था। हालांकि दर्शकों का क्रेज इस शो को लेकर कम नहीं हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।