फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुमनामी की जिंदगी जी रहा है 'इंडियन आइडल' का पहला विजेता, सुपरहिट गाने गाकर इस तरह जीने को हुआ मजबूर

Sun, 07 Oct 2018 10:57 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 07 Oct 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
Abhijeet Sawant birthday special Indian Idol first winner far from limelight
Abhijeet Sawant

13 साल पहले 'इंडियन आइडल' शो की शुरुआत हुई थी। इन 13 साल में इस रियलिटी शो ने एक से बढ़कर एक गायक बॉलीवुड को दिए हैं। यह शो आज भी लोगों की पहली पसंद रहता है लेकिन क्या आपको पता है इस शो के पहले सीजन का विजेता आजकल कहां है और क्या कर रहा है? 'इंडियन आइडल' के पहले विजेता अभिजीत सावंत का 37वां जन्मदिन है। तो चलिए हम आपको अभिजीत सावंत के बारे में कुछ ऐसी बाते बताते हैं जिसे कम ही लोग जानते होंगे।


 

Abhijeet Sawant birthday special Indian Idol first winner far from limelight
Abhijeet Sawant indian idol
'इंडियन आइडल सीजन 1' के विजेता अभिजीत सावंत इन दिनों लाइमलाइट से दूर हैं। एक वक्त ऐसा था कि इनके गाए गाने लोगों की जुबां पर ऐसे चढ़ते थे कि उतरने का नाम ही नहीं लेते। हालांकि आज से सितारा गुमनामी की जिंदगी जी रहा है। 'इंडियन आइडल' की शुरुआत साल 2005 में हुई थी और देश को अपना पहला 'इंडियन आइडल' अभिजीत सावंत मिला था।
Abhijeet Sawant birthday special Indian Idol first winner far from limelight
indian idol

130 प्रतिभागियों को कड़ी टक्कर देकर अभिजीत ने पहले टॉप 11 में जगह बनाई और फिर सभी को पीछे छोड़ ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इसके बाद अभिजीत ने 'आपका अभिजीत' नाम से एलबम भी लॉन्च किया जिसका 'मोहब्बतें लुटाऊंगा गाना' सुपरहिट हुआ। इसके बाद अभिजीत का दूसरा एलबम 'जुनून' भी हिट रहा। इसके बाद तनुश्री दत्ता की फिल्म 'आशिक बनाया आपने' का 'मरजावां' गाना भी गाया लेकिन उसके बाद जैसे अभिजीत गायब ही हो गए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhijeet Sawant birthday special Indian Idol first winner far from limelight
Abhijeet Sawant

हालांकि अभिजीत अपनी पत्नी के साथ 'नच बलिए' सीजन 4 में भी आए थे। कुछ वक्त बाद यानी कि साल 2010 में अभिजीत अपने दोस्तों के साथ गाड़ी से जा रहे थे। तभी उनकी एक दोस्त की कार से स्कूटर पर जा रहे 2 लड़कों को टक्कर लग गई थी। मौके पर मौजूद भीड़ ने अभिजीत को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद बिल्कुल भी लाइमलाइट से दूर हो गए।

विज्ञापन
Abhijeet Sawant birthday special Indian Idol first winner far from limelight
amit tandon
दिलचस्प बात यह है कि 'इंडियन आइडल सीजन 1' के कंटेस्टेंट अमित टंडन का एक्टिंग करियर चल पड़ा। 'इंडियन आइडल' के बाद अमित टंडन कई सारे सीरियल में नजर आए जिसमें कैसा ये प्यार है, करम अपना अपना, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, जो जीता वही सुपरस्टार और दिल मिल गए शामिल हैं। आपको बता दें, 'इंडियन आइडल' अमेरिकी शो 'अमेरिकन आइडल' की तर्ज पर बना है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed