Bigg Boss 12: गोविंदा-सलमान की मस्ती के बाद शिवाशीष पर भड़के दीपक, अनूप संग नाचीं जसलीन और भारती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शो में घरवाले घर की नई कैप्टन जोड़ी सुरभि और रोमिल पर कीचड़ उछालते हैं। इसमें करणवीर बोहरा, सृष्टि और दीपिका कैप्टन जोड़ी को गलत मानते हुए उनकी कमियां गिनाते हैं तो वहीं दीपक और उर्वशी इस नई कैप्टन जोड़ी को अच्छा बताती है।
Gharwalon ne lagaya #SurbhiRana aur #RomilChoudhary par ilzaam aur uchaala unpar keechad, kya hoga iska nateeja? Janne ke liye dekhiye #WeekendKaVaar aaj raat 9 baje. #BiggBoss12 #BB12 pic.twitter.com/Z46FsNYq70
लेकिन इससे पहले शो में बॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम और ग्रेट डांसर एक्टर गोविंदा नजर आए। इस दौरान वह घर में बहुत मस्ती करते दिखे। सलमान और गोविंदा एक ही बेड पर सोते हुए रात बिताकर और सुबह बिग बॉस के बजाए गाने पर उठ डांस करते हैं। इसके बाद सलमान और गोविंदा शो में नॉमिनेशन की बात करते हैं और शाहरुख, संजय दत्त, अक्षय कुमार और सनी देओल का नाम लेते हैं। ऐसे में बिग बॉस उन्हें नॉमिनेशन की बात करने पर बेघर कर देते हैं। लेकिन गोविंदा को भूख लगती है और वह खाना ऑर्डर करने को बोलते हैं। गोविंदा के हाथ में फूड लिस्ट होती है जिसे वह बहुत ही तेजी से बोलते हैं।
सलमान और गोविंदा ने घर में फिल्म 'पार्टनर' के गाने 'डू यू वाना पार्टनर' और 'बड़े मियां छोटे मियां' के गाने 'किसी डिस्को में जाए' पर नाचते हैं। इसके बाद सलमान एक्टर गोविंदा के सामने घरवालों से एक खेल खेलते हैं। सलमान खान दीपक ठाकुर से कुछ ऐसा कहते हैं कि सभी घरवाले हैरान रह जाते हैं।
शो में सलमान खान के साथ गोविंदा भी नजर आते हैं। सलमान खान दीपक ठाकुर से कहते हैं कि आपको इस टास्क में अनूप जलोटा और जसलीन मथारू को बेचना है बतौर कद्दू और छुरी। दीपक ठाकुर सबसे पहले छुरी वाला पोस्टर जसलीन को पहनाते है उसके बाद कद्दू वाला अनूप जलोटा को। इस दौरान सलमान अनूप और जसलीन को कहते हुए नजर आते हैं कि छुरी जब भी चलाओ कद्दू ही कटता है।
.@BeingSalmanKhan ne diya task #DeepakThakur ko, bechna hai unhe #JasleenMatharu aur @anupjalota as choori aur kaddu. Tune in tonight at 9 PM to watch #WeekendKaVaar. #BiggBoss12 #BB12. pic.twitter.com/5qGBN9Wpfw