फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: शमिता शेट्टी को 'आंटी' कहना करण कुंद्रा को पड़ा भारी, एक्ट्रेस की मां ने लगाई फटकार

Thu, 07 Oct 2021 02:52 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 07 Oct 2021 02:52 PM IST
विज्ञापन
After calling Shamita Shetty aunty the actress mother has expressed anger at Karan Kundrra
शमिता शेट्टी की मां - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' शुरू हो चुका है। इस बार शो का थीम जंगल है, जिस वजह से घर को दो हिस्सों में बांटा हुआ है। एक तरफ घर के वो कंटेस्टेंट्स हैं, जो बाहर जंगल में रहे हैं और दूसरी तरफ ओटीटी से सीधा 'बिग बॉस 15' में आए शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट हैं, जो घर के अंदर रह रहे हैं। ऐसे में घर में प्रतीक, निशा और शमिता एक तरफ हो गए हैं और बाकी सभी कंटेस्टेंट्स दूसरी तरफ हो गए हैं। ऐसे में घर में बवाल भी जमकर देखने को मिल रहा है। 



बीते एक एपिसोड में, घर में हुए लड़ाई-झगड़े के बाद करण कुंद्रा ने शमिता शेट्टी को 'आंटी' कह दिया था, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया। वहीं, अब करण कुंद्रा के इस स्टेटमेंट पर शमिता की मां सुनंदा शेट्टी का रिएक्शन सामने आया है। सुनंदा ने शो के होस्ट सलमान खान से वीकेंड का वार में करण कुंद्रा के खिलाफ कार्यवाई करने की मांग की है। 

After calling Shamita Shetty aunty the actress mother has expressed anger at Karan Kundrra
शमिता शेट्टी की मां - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक यूजर ने शमिता की मां सुनंदा शेट्टी का ट्वीट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने करण कुंद्रा को खरी-खोटी सुनाई है। सुनंदा ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'किस एंगल से शमिता आंटी नजर आती है। करण कुंद्रा को? एज शेमिंग और फिजिकल अटैक बर्दाश्त नहीं।' इसके आगे एक्ट्रेस की मां ने लिखा है, 'कुछ दंडात्मक उपायों के साथ ऐसी बातों पर अंकुश लगाना चाहिए।' सुनंदा शेट्टी ने अपने इस ट्वीट को सलमान खान को टैग किया है। 

After calling Shamita Shetty aunty the actress mother has expressed anger at Karan Kundrra
करण कुंद्रा - फोटो : Instagram

ऐसे शुरू हुआ पूरा मामला
एक टास्क के दौरान घर में जय भानुशाली और प्रतीक सहजपाल के बीच लड़ाई-झगड़ा हुआ था। इस दौरान दोनों के बीच मामला इतना आगे बढ़ गया था कि, प्रतीक ने जय की कॉलर पकड़ ली थी, तो वहीं जय ने भी प्रतीक के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। इन्हीं सब हंगामे के बीच, करण कुंद्रा को ऐसा लगा कि, शमिता शेट्टी ने उन्हें 'क्लासलेस' कहा है, जिसके बाद करण ने निशा भट्ट से बातचीत करते हुए शमिता के लिए 'आंटी' शब्द का इस्तेमाल किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
After calling Shamita Shetty aunty the actress mother has expressed anger at Karan Kundrra
करण कुंद्रा - फोटो : Instagram

लोगों ने किया था ट्रोल
हालांकि, शमिता शेट्टी की मां से पहले कई सोशल मीडिया यूजर करण कुंद्रा को फटकार लगा चुके हैं। एक यूजर ने लिखा था, हंसी आती है कि लोग बात भी सही से नहीं जान पाते। निशांत ने क्लासलेस शब्द का इस्तेमाल किया था शमिता ने नहीं।' इसके अलावा, एक यूजर ने करण कुंद्रा की उम्र की भी बात की थी। 

विज्ञापन
After calling Shamita Shetty aunty the actress mother has expressed anger at Karan Kundrra
बिग बॉस 15 लाइव: एक-दूसरे को टक्कर देंगे 15 प्रतिभागी - फोटो : अमर उजाला

घर में मौजूद हैं ये कंटेस्टेंट्स
इस साल बिग बॉस 15 में शमिता शेट्टी, निशांत भट, प्रतीक सहजपाल, करण कुंद्रा, जय भानुशाली, डोनल बिष्ट, उमर रियाज, तेजस्वी प्रकाश, ईशान सहगल, सिम्बा नागपाल, साहिल श्रॉफ, अफसाना खान, अकासा सिंह, मीशा अय्यर, विधि पांड्या जैसे सितारे बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed