फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss: जबरदस्त ड्रामे से इस एक्स कंटेस्टेंट ने बटोरी थीं सुर्खियां, अब सामने आई तस्वीर में पहचानना हुआ मुश्किल

Thu, 07 Oct 2021 01:33 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 07 Oct 2021 01:33 PM IST
विज्ञापन
Bigg boss ex contestant rakhi sawant new old woman look makes her unrecognisable
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 15 की धमाकेदार शुरूआत हो चुकी है और पहले ही दिन से घर के हाईवोल्टेज ड्रामे से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हो रहा है। अब कौन सा कंटेस्टेंट शो का सबसे मजेदार और ड्रामेबाज कंटेस्टेंट साबित होगा ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा लेकिन शो में पहले भी कई जबरदस्त ड्रामेबाज देखने को मिल चुके हैं। बिग बॉस की ऐसी ही एक एक्स ड्रामेबाज कंटेस्टेंट ने अपनी एक तस्वीर साझा की है जिसे देखकर लोग हैरान रह जा रहे हैं।



राखी के नए लुक से सब रह गए हैरान

उन्होंने अपनी तस्वीर साझा कर खुद लिखा है कि- कौन है ये। अब इससे पहले इस शक्ल को देखकर आप भी हैरान परेशान हों तो जान लिजिए की ये एक्स कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि राखी सावंत हैं। राखी इस तस्वीर में एक बुजुर्ग महिला के लुक में नजर आ रही हैं। हालांकि उनकी शक्ल बिल्कुल भी पहचान में नहीं  आ रही है और उन्हें देखकर हर कोई हैरान परेशान रह जा रहा है।

Bigg boss ex contestant rakhi sawant new old woman look makes her unrecognisable
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल राखी सांवत का ये लुक उनके एक अपकमिंग प्रोजेक्ट का है। इस लुक को उन्होंने एस्थेटिक मेकअप के जरिए हासिल किया है। इस तस्वीर में राखी एक बूढ़ी महिला के रुप में दिख रही हैं। उनके बाल सफेद हैं और आंखों पर मोटा चश्मा है और चेहरे पर झुर्रियां दिख रही हैं। इतना ही नहीं लोगों को हैरान करने के लिए खुद राखी ने भी तस्वीर के कैप्शन में लिखा है- ये कौन है?
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511)

Bigg boss ex contestant rakhi sawant new old woman look makes her unrecognisable
राखी सावंत - फोटो : Instagram

इस तस्वीर पर बिग बॉस की ही एक और पूर्व कंटेस्टेंट जसलीन मथारू ने लिखा, 'बूढ़ी होने के बाद भी कभी ऐसी नहीं लगोगी तब भी ठीक ही लगोगी'। वहीं कुछ लोग उन्हें तुरंत पहचान गए। कुछ यूजर्स राखी को जबरदस्त ट्रोल करने लगे। एक ने लिखा, 'ये ही तुम्हारा भविष्य है'। एक ने तो राखी को मम्मी बता दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg boss ex contestant rakhi sawant new old woman look makes her unrecognisable
राखी सावंत - फोटो : Insatagram- @rakhisawant2511

राखी सावंत बिग बॉस 1 का हिस्सा बनी थीं और इसके बाद वो सीजन 14 में भी नजर आईं थीं। दोनों ही सीजन में राखी ने अपने अंदाज से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। सीजन 14 में उनका अभिनव को छेड़ना और उनके साथ मस्ती करना फैंस को काफी पसंद आता था हालांकि धीरे धीरे बात काफी बढ़ गई थी जिसके बाद से विवाद भी हो गया था।

विज्ञापन
Bigg boss ex contestant rakhi sawant new old woman look makes her unrecognisable
राखी सावंत - फोटो : Social media

राखी बिग बॉस का सीजन नहीं जीत पाईं लेकिन वो अपने ड्रामे से सबको खूब हंसाती हैं। बीबी हाउस से बाहर आने के बाद भी उनकी मस्ती खत्म नहीं हुई है। वो अक्सर पैपराजी के कैमरे में कैद हो जाती हैं और उनके फनी वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। हाल ही में राखी सॉन्ग मेरे ड्रीम में तेरी एंट्री...में नजर आईं थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed