फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'रामायण' पर विवादित ट्वीट के बाद कविता ने 'राम नवमी' पर किया एक और पोस्ट, बोलीं- 'राक्षस तोड़ते हुए मर्यादा..'

Thu, 02 Apr 2020 02:18 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 02 Apr 2020 02:18 PM IST
विज्ञापन
After Ramayan tweet controversy Tv actress Kavita Kaushik Ram Navami post viral
Kavita Kaushik and Ramayan - फोटो : twitter

टीवी अभिनेत्री कविता कौशिक (Kavita Kaushik) लगातार अपने पोस्ट की वजह से चर्चा में हैं। कुछ दिनों पहले कविता ने 'रामायण' के दोबारा प्रसारण को लेकर ट्वीट किया था जिसके बाद वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। ट्रोल होते ही कविता ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया। वहीं अब कविता ने राम नवमी के दिन एक और ट्वीट किया जो फिर से सुर्खियां बटोर रहा है। 

After Ramayan tweet controversy Tv actress Kavita Kaushik Ram Navami post viral
Ramayan - फोटो : social media

कविता ने राम नवमी पर एक कविता लिखकर अपने प्रशंसकों के साथ साझा की। इस कविता में कविता ट्रोलर्स पर कटाक्ष कर रही हैं। कविता ने ट्वीट किया- 'राम नवमी पर कविता की कविता। राम चंद्र कह गए सिया से ऐसा कलयुग आएगा, राक्षस तोड़ते हुए सारी मर्यादा खुद को राम भक्त बतलाएगा।'
 

After Ramayan tweet controversy Tv actress Kavita Kaushik Ram Navami post viral
Kavita Kaushik and Ramayan - फोटो : file photo

इससे पहले कविता ने एक और ट्वीट किया था जिसमें वो ट्रोलर्स को लताड़ रही हैं। इस ट्वीट में कविता ने लिखा था- 'भक्त, तुम लोग जो भी कह रहे हो उससे मुझे फर्क नहीं पड़ता क्योंकि मुझे पता है कि एक महिला के लिए गंदा बोलना कितना आसान है। उम्र का मजाक उड़ाओ, अभिनेता भी हैं तो चरित्र पर लांछन लगाओ, इंसान है तो परिवार को गाली दो।' 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
After Ramayan tweet controversy Tv actress Kavita Kaushik Ram Navami post viral
Kavita Kaushik - फोटो : social media

कविता ने आगे लिखा- 'तुम लोग अपना सच सबको दिखा रहे हो लेकिन मैं बहुत सुरक्षित हूं क्योंकि न तो मैं डर रही हूं और न ही शर्मिंदा हूं।' आपको बता दें, 'रामायण' का दोबारा टीवी पर प्रसारण 28 मार्च से शुरू हो गया है। इसके प्रसारण के एलान के बाद ही अभिनेत्री एक ट्वीट किया था जो यूजर्स को पसंद नहीं आया और वो ट्रोल करने लगे। 

विज्ञापन
After Ramayan tweet controversy Tv actress Kavita Kaushik Ram Navami post viral
Kavita Kaushik and Ronnit Biswas - फोटो : instagram

अभिनेत्री ने ट्वीट किया था- 'खुद तो पार्लियामेंट में एडल्ट फिल्में देखते हैं और हमको रामायण देखने को कह रहे हैं।' कविता का यह बयान ट्रोलर्स को पसंद नहीं आया और वो सोशल मीडिया पर 'रामायण' की एडल्ट फिल्मों से तुलना करने पर उनकी गिरफ्तारी की मांग करने लगे थे। हालांकि बाद में अभिनेत्री ने वीडियो पोस्ट कर सफाई भी दी थी। 

पीएम मोदी रिलीफ फंड के बाद प्रियंका चोपड़ा ने इन महिलाओं की आर्थिक मदद, दिए 76 लाख रुपये

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed