रियलिटी शोज से एक-दूसरे के करीब आने वाले टीवी के बहुत से कपल देखे होंगे, लेकिन इनमें अब तक का सबसे पॉपुलर कपल जैस्मिन भसीन और अली गोनी रहे। इन दोनों के लाखों फैंस इन्हें साथ देखकर बहुत खुश होते हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाला यह कपल आए दिन अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करता रहता है, लेकिन इस बार उनके फैंस को बड़ा झटका लग सकता है। जी हां, अभिनेता अली गोनी ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट किया है, जिसमें इस स्टार कपल के रिश्ते पर सवाल उठने लगे हैं। अली का यह पोस्ट अभी साफ तौर पर कुछ नहीं बता रहा है, लेकिन यह उनके फैंस का दिल तोड़ने के लिए काफी है।
Social Media: क्या अली गोनी और जैस्मिन भसीन का हुआ ब्रेकअप? अभिनेता की पोस्ट देख फैंस परेशान
फैंस हो गए हैरान
अली गोनी का हाल ही किया गया ट्वीट उनके और जैस्मिन भसीन के रिश्ते पर सवाल उठा रहा है। अली ने अपने इस ट्वीट में उनकी और जैस्मिन की बिग बॉस के दिनों की एक ब्लैक एंड वाइट फोटो शेयर की है। इस फोटो में वह जैस्मिन को गले लगाते दिख रहे हैं। अली ने इस फोटो को साझा करते हुए लिखा," हम साथ नहीं हैं, लेकिन हमारा मन एक-दूसरे से हमेशा जुड़ा रहेगा।" उनका यह पोस्ट देखकर फैंस हैरान हैं।
— Aly Goni (@AlyGoni) April 4, 2022
जैस्मिन ने भी साझा की तस्वीर
अली के साथ ही इस फोटो को जैस्मिन ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर साझा किया और अली गोनी को टैग भी किया। दोनों की पोस्ट से तो यही लग रहा है कि दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली हैं। हालांकि, अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि दोनों में से किसी भी एक्टर ने नहीं की है।
फैंस निकाल रहे अलग-अलग एंगल
इन दोनों के ऐसे पोस्ट देखकर इनके फैंस सदमे में हैं और लगातार उनसे सवाल कर रहे हैं। फैंस हैरान परेशान होकर अली से पूछते दिखाई दिए कि क्या इन दोनों का ब्रेकअप हो गया है। एक फैन ने लिखा, "क्यों क्या हुआ??? क्या किसी बात का हिंट दे रहे हो?? अब साथ नहीं हो मतलब??" वहीं, दूसरे ने लिखा, "यह मत कहना कि आप लोगों ने ब्रेकअप कर लिया है। मैं सच में मर जाऊंगी।" एक अन्य फैन ने दिमाग से काम लेते हुए कमेंट किया, 'बात यह कि जैस्मिन काफी समय से अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए यूके में हैं। ऐसे में दोनों एक-दूसरे को मिस कर रहे हैं। इसलिए उन्होंने यह पोस्ट किया है और कुछ नहीं।'
ऐसे हुई थी दोनों की मुलाकात
जानकारी के मुताबिक, अली गोनी और जैस्मिन भसीन काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन दोनों की मुलाकात बिग बॉस के घर में हुई थी और वहीं से इनके रिश्ते की शुरुआत भी हुई। लंबे समय तक इन दोनों ने अपने रिश्ते को छिपाकर रखा था।