फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘केबीसी’ के सेट से तस्वीर साझा कर अमिताभ बच्चन ने लिखा- ‘कर्म ही पूजा है’, अभिषेक ने जवाब में कही ये बात

Sun, 18 Oct 2020 07:20 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 18 Oct 2020 07:20 PM IST
विज्ञापन
Amitabh bachchan share photo from kbc set son abhishek bachchan reaction
अमिताभ बच्चन - फोटो : twitter@SrBachchan

78 वर्षीय अमिताभ बच्चन उम्र के इस पड़ाव में भी लगातार काम करते हैं। इन दिनों अमिताभ क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग में व्यस्त हैं। एक बार फिर से उन्होंने केबीसी के सेट से तस्वीर साझा की हैं। उनके ट्वीट पर अभिषेक बच्चन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Amitabh bachchan share photo from kbc set son abhishek bachchan reaction
अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan

अमिताभ बच्चन ने अपनी फोटो साझा करते हुए लिखा- 'काम ही पूजा है। त्योहार मनाए जाते हैं लेकिन इसके साथ ही हर दिन काम करने का इरादा भी बना रहता है। काम ही गुरु है। काम ही आपकी पहचान बनाती है। आलस की दीवार को छलांग लगाकर कूदो और हासिल करो। हर मुसीबत का सामना करते हुए भी काम करने के इरादे को कभी कम न पड़ने दें।'

Amitabh bachchan share photo from kbc set son abhishek bachchan reaction
अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan

अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट पर अभिषेक बच्चन ने रीट्वीट करते हुए कमेंट में लिखा- 'यही प्रेरित करता है।' अभिषेक भी अपने पिता की तरह ट्विटर पर काफी सक्रिय रहते हैं। यही नहीं वो ट्रोल करने वालों को मजाकिया अंदाज में उनका जवाब देने से भी नहीं चूकते।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh bachchan share photo from kbc set son abhishek bachchan reaction
अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan

बता दें कि अमिताभ बच्चन 12 -12 घंटे कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग करते हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए बताया था कि 'सुबह नौ बजे से लेकर रात नौ बजे तक केबीसी। उसके बाद रिकॉर्डिंग। आधी रात तक। बिना मेहनत के जीवन में कुछ मिलता नहीं।'

विज्ञापन
Amitabh bachchan share photo from kbc set son abhishek bachchan reaction
अमिताभ बच्चन - फोटो : twitter: @@SrBachchan
जुलाई में जब अमिताभ बच्चन, अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या कोरोना संक्रमित हो गए थे तो लगा कि अमिताभ के अस्पताल में दाखिल होने के बाद अब केबीसी का 12वां सीजन समय से शुरू नहीं हो पाएगा लेकिन अमिताभ ने अस्पताल से छुट्टी होने के कुछ दिन बाद ही, जब केबीसी की शूटिंग शुरू कर दी तो सभी के लिए यह हैरानी की बात थी।

Bigg Boss 14: हिना खान और गौहर ने इस कंटेस्टेंट को बताया सीजन का विजेता, सिद्धार्थ शुक्ला ने जताई असहमति
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed