फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

1500 रुपये महीना कमाती थीं मिड डे मील वर्कर बबीता, इस सवाल का जवाब दे एक करोड़ जीता

Mon, 14 Oct 2019 01:25 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 14 Oct 2019 01:25 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Show KBC 11 Babita Tade Becomes The Second crorepati
बबीता ताड़े - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन के पॉपुलर शो कौन बनेगा करोड़पति के 11वें सीजन को तीसरा करोड़पति मिल चुका है। बिहार के रहने वाले गौतम कुमार झा केबीसी के करोड़पति बन गए हैं। अब वो 7 करोड़ के सवाल पर पहुंच गए हैं। इससे पहले बिहार के ही सनोज राज और महाराष्ट्र के अमरावती में मिड मील वर्कर बबीता ताड़े एक करोड़ जीत चुके हैं। सीजन की दूसरी करोड़पति बबीता ताड़े ने जानिए किस सवाल का जवाब देकर एक करोड़ रुपये जीते?

Amitabh Bachchan Show KBC 11 Babita Tade Becomes The Second crorepati
kaun banega crorepati

बबीता महाराष्ट्र के अमरावती में मिड मील वर्कर हैं। इस काम के लिए उनको 1500 रुपये वेतन मिलता है। शो के दौरान बबीता ने अमिताभ को बताया कि उनके पूरे परिवार में सिर्फ एक मोबाइल फोन है और उनके पास अपना मोबाइल नहीं है। ऐसे में शो के बीच में ही अमिताभ ने उन्हें फोन भी गिफ्ट किया।

Amitabh Bachchan Show KBC 11 Babita Tade Becomes The Second crorepati
kaun banega crorepati

क्या था एक करोड़ का सवाल

सवाल: मुगल शासक बहादुर शाह जफर के किस दरबारी कवि ने दास्तान-ए-गदर लिखी थी, जिसमें उन्होंने 1857 के विद्रोह के अपने निजी अनुभवों के बारे में लिखा था?

A. मीर तकी मीर  B. मोहम्मद इब्राहिम जौक
C. जहीर देहलवी  D. अबू अल कासिम फिरदौसी

सही जवाब: जहीर देहलवी

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Show KBC 11 Babita Tade Becomes The Second crorepati
kbc 11 - फोटो : social media

सात करोड़ का सवाल

सवालः इनमें से कौन से राज्य के सबसे ज्यादा राज्यपाल आगे चलकर देश के राष्ट्रपति बने?
जवाबः बिहार

सात करोड़ के इस सवाल का बबीता ने सही जवाब दे दिया था, लेकिन तब जब उन्होंने खेल छोड़ दिया था। वो पहले भी बिहार कह रही थीं, लेकिन उन्होंने पैसे ना गंवाने के चक्कर में गेम छोड़ दिया।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Show KBC 11 Babita Tade Becomes The Second crorepati
babita tade - फोटो : social media

बबीता ने शो के दौरान बताया था कि वे अगर करोड़पति बनीं तो अपने पति को भारत भ्रमण पर ले जाएंगी और इसके अलावा वे अपने गांव में एक शिवालय भी बनवाना चाहती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed