सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' सीजन 11 का आगाज हो चुका है। इस बार शो को अनु मलिक, नेहा कक्कड़ और विशाल ददलानी जज कर रहे हैं। ऑडिशन राउंड में कई बेहतरीन कंटेस्टेंट सामने आए जिन्हें सुनकर तीनों जज प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाए। पहले एपिसोड में एक कंटेस्टेंट ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा वो थे अजमत हुसैन।
शो जीतने के बाद नशे का आदी हो गया था कंटेस्टेंट, 8 साल बाद फिर से दिया ऑडिशन, देखें वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमत हुसैन 10 साल की उम्र में 'सारेगामा लिटिल चैंप्स' 2011 के विनर बने थे। शो को कैलाश खेर, अदनान सामी और जावेद अली जज कर रहे थे। अब 8 साल बाद अजमत 'इंडियन आइडल 11' में ऑडिशन देने पहुंचे। आज अजमत की उम्र 18 साल है। शो में अजमत ने बताया कि कैसे नशे की लत ने उनके करियर को ऊंचाईयों तक पहुंचने से रोक दिया।
जब जजों ने हिम्मत बढ़ाया तो अजमत ने अपनी परफॉर्मेंस दी लेकिन उनकी परफॉर्मेंस सुनने के बाद विशाल ददलानी कहते हैं कि 'मैं चाहता था कि आज आप ऐसा कुछ सुनाएं जिससे दुनिया कहे कि अजमत हुसैन फिर से लौट आया है। आज की आपकी परफॉर्मेंस देखूं तो मेरी ओर से ना है।' दूसरी ओर अनु मलिक और नेहा कक्कड़ ने उन्हें दोबारा मौका देने का फैसला किया जिसके बाद अजमत अपने सफर को आगे बढ़ा पाएंगे।
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on
इससे पहले अजमत ने शो में बताया कि 'मैंने कई शोज किए। मैं पैसे कमाने लग गया था लेकिन उससे घर की जरूरतें पूरी नहीं हो रही थीं। इसी बीच उम्र की वजह से मेरी आवाज भी बदल गई थी। जिसे सुनकर लोग कहते थे कि बहुत बेकार गाने लगा हूं। लोगों की बातें सुनकर मैं डिप्रेशन में आ गया था और गाना छोड़ दिया था।'
अजमत ने आगे बताया कि 'मैंने 3 साल पहले गाना छोड़ दिया था। यहां तक कि मैं गाने सुनता भी नहीं था। मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था। इन सबके बीच मैं गलत संगत में पड़ गया। मुझे नशे की लत लग गई थी। जो लोग चाहते थे कि मैं ऐसा हो जाऊं उन्होंने मुझे ऐसा कर दिया था। मुझे अपनी आवाज से ही नफरत हो गई थी। जो लोग मुझे बुरी संगत में ले गए थे उन्होंने मेरा पैसा भी बर्बाद कर दिया। पिछले सीजन में सलमान अली को देखा था। वो मेरे साथ ही था। उसे देखकर मैं प्रेरित हुआ और मुझे लगा कि मुझे फिर से गाना चाहिए। अब मैं अपनी पहचान दोबारा बनाना चाहता हूं।'
'कबीर सिंह' के बाद शाहिद कपूर का बड़ा एलान, इस फिल्म के हिंदी रीमेक में आएंगे नजर