{"_id":"66017ce7f036f17de1010918","slug":"ankita-lokhande-vicky-jain-holi-party-chetna-pande-gurmeet-choudhary-nia-sharma-manisha-rani-sptted-at-event-2024-03-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ankita-Vicky Holi Party: विक्की-अंकिता की होली पार्टी में लगा सितारों के मेला, इन मशहूर हस्तियों ने की शिरकत","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Ankita-Vicky Holi Party: विक्की-अंकिता की होली पार्टी में लगा सितारों के मेला, इन मशहूर हस्तियों ने की शिरकत
रंगों का त्योहार होली में देश भर के लोग अपने करीबी लोगों के साथ इस दिन का जोर शोर से जश्न मना रहे हैं। बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे के सितारों ने इस पर्व को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। पिछले कुछ वर्षों की तरह इस बार भी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने अपने पति से साथ होली पार्टी का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में टीवी के कई मशहूर हस्तियां नजर आईं। ग्रैंड सेलिब्रेशन में मनीषा रानी, शिव ठाकरे और एकता कपूर समेत कई सेलेब्स ने पहुंचकर पार्टी में चार चांद लगाए।
डांसिंग रियलिटी शो झलक दिखला जा 11 की विजेता मनीषा रानी अंकिता-विक्की की होली पार्टी में शामिल हुईं। होली थीम को ध्यान में रखते हुए उन्होंने ड्रेस पहनी थी। सफेद रंग की ड्रेस में वे बहुत सुंदर लग रही थीं। उन्हें साथी सेलेब्स करणवीर बोहरा, अंकिता लोखंडे समेत पार्टी मेंं पहुंचे कई लोगों के साथ रंगों और पानी से होली खेलते हुए भी देखा गया।
3 of 5
अंकिता-विक्की होली पार्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
चेतना पांडे और निशांक हाल ही में टेम्पटेशन आइलैंड की वजह से चर्चा में आए थे। होली की पार्टी में भी यह कपल साथ में नजर आया। दोनों की केमिस्ट्री कमाल लग रही थी। सिंपल आउटफिट में दोनों काफी ज्यादा स्टाइलिश लग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अंकिता-विक्की होली पार्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
उनके अलावा पार्टी में गुरमीत चौधरी अपनी पत्नी देबिना भट्टाचार्य के साथ पहुंचे। दोनों सफेद रंग के आउटफिट में नजर आए। वहीं, एकता कपूर, राहुल वैद्य, दिशा परमार, सिंगर अंकित तिवारी और निया शर्मा भी नजर आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।