{"_id":"65f6bb8a407d3dd74a08e359","slug":"tv-actresses-who-married-younger-men-gauhar-khan-zaid-darbar-debina-banerjee-to-gurmeet-choudhary-2024-03-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Television Actresses: प्यार में उम्र की सीमा भूलीं ये टीवी हसीनाएं, खुद से छोटे लड़के से रचाया ब्याह","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Television Actresses: प्यार में उम्र की सीमा भूलीं ये टीवी हसीनाएं, खुद से छोटे लड़के से रचाया ब्याह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Tue, 19 Mar 2024 02:39 PM IST
सार
इस आर्टिकल में टेलीविजन जगत की उन हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने से कम्र उम्र के लड़के के साथ शादी रचाई है। सूची में एक से बढ़कर एक चर्चित नाम शामिल हैं-
विज्ञापन
1 of 5
प्यार पर नहीं चला उम्र का जोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्यार में उम्र की कोई सीमा नहीं होती। यह बात पिछले कुछ सालों में मनोरंजन जगत के सितारों ने बखूबी साबित की है। नामचीन हस्तियों ने उम्र के ऊपर प्यार को चुना है। साथ ही आम लोगों को भी प्यार में हद से गुजर जाने की प्रेरणा दी है। आज हम इस आर्टिकल में टेलीविजन जगत की उन हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने से कम्र उम्र के लड़के के साथ शादी रचाई है। सूची में एक से बढ़कर एक चर्चित नाम शामिल हैं-
2 of 5
गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
टेलीविजन सीरियल 'रामायण' में राम-सीता का किरदार निभाकर गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी ने हर किसी का दिल जीत लिया। सेट पर ही दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे प्यार हो गया। प्यार परवान चढ़ा और दोनों परिणय सूत्र में बंधकर हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए। यह जोड़ा अक्सर अपनी हसीन तस्वीरों से फैंस को कपल गोल देता नजर आता है। साल 2016 में शादी के बंधन में बंधे गुरमीत-देबिना आज दो बेटियों के माता-पिता हैं। जानकारी हो कि गुरमीत चौधरी, देबिना से एक साल छोटे हैं।
3 of 5
सनाया ईरानी- मोहित सहगल
- फोटो : सोशल मीडिया
सनाया ईरानी की सादगी और खूबसूरती के लाखों दीवाने हैं। अभिनेत्री ने अपने अभिनय से देशभर की जनता के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है। सनाया ने टेलीविजन सितारे मोहित सहगल से शादी की है। सनाया और मोहित की पहली मुलाकात सीरियल 'मिले जब हम तुम' के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों को प्यार हो गया और आखिरकार इन्होंने अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाते हुए शादी कर ली। जानकारी हो कि मोहित, सनाया से दो साल छोटे हैं।
टेलीविजन डीवा किश्वर मर्चेंट किसी पहचान की मुहताज नहीं हैं। किश्वर की गिनती छोटे पर्दे की ए लिस्टर हसीनाओं में होती है। जानकारी हो कि किश्वर मर्चेंट सीरियल 'प्यार की ये एक कहानी' के सेट सुयश राय से मिली थीं। इसके बाद दोनों लंबे समय तक रिश्ते में रहे थे। कई सालों तक डेट करने के बाद किश्वर-सुयश ने साल 2016 में शादी रचा ली। इन दोनों के बीच आठ साल का फासला है।
गौहर खान एक बेहतरीन अदाकारा होने के साथ-साथ निजी जिंदगी में भी अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। अभिनेत्री अपने दिल की सुनती हैं, और सही फैसले लेना बखूबी जानती हैं। जानकारी हो कि गौहर खान ने साल 2020 में इस्माइल दरबार के बेटे जैद दरबार से शादी की। एक महीने तक डेटिंग के बाद ही दोनों ने शादी का फैसला कर लिया। जहां जैद महज 26 साल के हैं, तो वहीं गौहर खान की उम्र 40 साल की हैं। जैद और गौहर की उम्र में 12 साल का फासला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।