फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Baal Shiv: राधा और सीता के बाद अब पार्वती बनेंगी शिमला सुंदरी, हट गईं प्रसारण की सारी बाधाएं

Tue, 16 Nov 2021 09:05 PM IST
प्रतिभा सारस्वत अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Tue, 16 Nov 2021 09:05 PM IST
विज्ञापन
Baal Shiv: After Radha and Sita, now shivya pathania will become parvati, all the hurdles of broadcasting have been removed
शिव्या पठानिया - फोटो : अमर उजाला मुंबई

किसी दूसरे लेखक का कॉन्सेप्ट चुरा लेने के आरोप में लंबी कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद छोटे परदे का चर्चित धारावाहिक ‘बाल शिव’ अब एंड टीवी पर अगले हफ्ते से प्रसारित होने जा रहा है। इस धारावाहिक में छोटे परदे की मशहूर अभिनेत्री शिव्या पठानिया देवी पार्वती की भूमिका निभाती नजर आएंगी। बाल शिव में अपना ड्रीम रोल करते हुए शिव्या बहुत खुश हैं। शिव्या इसके पहले धारावाहिकों ‘राधाकृष्ण’ में राधा और ‘राम सिया के लवकुश’ में सीता के किरदार कर चुकी हैं। अब धारावाहिक ‘बाल शिव’ में पार्वती का रोल पाकर वह बहुत ही खुश दिखीं।

Baal Shiv: After Radha and Sita, now shivya pathania will become parvati, all the hurdles of broadcasting have been removed
शिव्या पठानिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

साल 2013 में मिस शिमला का खिताब जीत चुकीं शिव्या पठानिया कहती हैं, ‘मैं असल जिंदगी में शिव भक्त ही हूं और इस शो का हिस्सा बनकर और देवी पार्वती का रोल करके सौभाग्यशाली महसूस कर रही हूँ। यह शो शिवजी के बचपन पर आधारित है और मैं इस शो का हिस्सा बनकर इसलिये रोमांचित हूं क्योंकि इसमें महादेव के बाल रूप की अनदेखी गाथा दिखाई गई है। इस शो में देवी पार्वती की भूमिका भी महत्वपूर्ण है और दर्शक देखेंगे कि शिवजी से विवाह के बाद देवी पार्वती अपने जीवन के नए पड़ाव में कैसे ढलती हैं। शुरूआत में उनकी कुछ इच्छाएं और आशंकाएं होंगी लेकिन आखिरकार वह कैलाश की वास्तविक स्थिति को समझ जाएंगी।’

Baal Shiv: After Radha and Sita, now shivya pathania will become parvati, all the hurdles of broadcasting have been removed
शिव्या पठानिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

छोटे परदे पर विभिन्न देवियों के किरदार को निभाने के अपने अनुभव के बारे में बताते हुए शिव्या ने कहा, ‘देवी का किरदार निभाना अच्छा तो लगता है लेकिन ये बहुत चुनौतीपूर्ण भी होता है। ये मजबूत किरदार होते हैं और इन्हें लेकर दर्शकों की सोच या छवि निश्चित होती है। ये किरदार भव्य होते हैं और इसमें एक ऐसी अलग छवि बनाने की चुनौती होती है जो ताजगी से भरी हो और जिसके साथ दर्शक खुद को जोड़ सकें। यहां पर हर छोटी-बड़ी चीज मायने रखती है और इसमें अपना अंदाज डाल देना आसान नहीं होता है, क्योंकि इससे बात बिगड़ भी सकती है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Baal Shiv: After Radha and Sita, now shivya pathania will become parvati, all the hurdles of broadcasting have been removed
शिव्या पठानिया - फोटो : अमर उजाला मुंबई

शिव्या के मुताबिक, परदे पर दैवीय किरदारों की अपनी भव्यता और आकर्षण होता है। लेकिन, इसके लिये बहुत रिसर्च और कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। उच्चारण, अभिव्यक्ति और संवादों पर बहुत ध्यान देने के साथ-साथ भारी-भरकम परिधान, मेकअप और आभूषणों को भी संभालना पड़ता है। मैं उन कुछ एक भाग्यशाली अभिनेत्रियों में से एक हूं जिन्हें कई देवियों के किरदार निभाने का मौका मिला है और यह बात मुझे अच्छी लगती है।

विज्ञापन
Baal Shiv: After Radha and Sita, now shivya pathania will become parvati, all the hurdles of broadcasting have been removed
बाल शिव - फोटो : अमर उजाला मुंबई

धारावाहिक ‘बाल शिव’ में देवी पार्वती के किरदार में शिव्या पठानिया के साथ ही आन तिवारी दिखेंगे बाल शिव के किरदार में। मौली गांगुली धारावाहिक में महासती अनुसुइया बनी हैं। सिद्धार्थ अरोड़ा को महादेव का किरदार मिला है। कृप कपूर सूरी धारावाहिक ‘बाल शिव’ में असुर अंधक के रूप में दिखेंगे और नारद मुनि का किरदार करते नजर आएंगे अभिनेता प्रणीत भट्ट।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed