सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Lockdown के बीच पिता बने Ruslaan Mumtaz, बच्चे को बताया मुश्किल परिस्थितियों में जन्मा 'सुपरमैन'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 27 Mar 2020 04:18 PM IST
विज्ञापन
Balika Vadhu Fame Actor Ruslaan Mumtaz Became Father Of a Baby Boy During Lockdown
रुसलान मुमताज - फोटो : Social Media

एक तरफ जहां पूरा देश लॉकडाउन है। सभी अपने-अपने घरों में कैद हैं। ऐसे में सोशल मीडिया ही एक दूसरे का सहारा बना हुआ है। सोशल मीडिया पर हर कोई एक्टिव है और कोई ना कोई तस्वीर या वीडियो अपलोड करते ही रहते हैं। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स हों या टेलीविजन स्टार्स ये भी पीछे कैसे रह सकते हैं। ये सेलेब्स अपने फैन्स के साथ तस्वीरें साझा कर रहे हैं। तो इसी बीच एक टेलीविजन एक्टर ने भी फैन्स के साथ खुशखबरी साझा की है। ये अभिनेता हैं वेटरन एक्ट्रेस मुमताज के बेटे रुसलान मुमताज।

Trending Videos
Balika Vadhu Fame Actor Ruslaan Mumtaz Became Father Of a Baby Boy During Lockdown
रुसलान मुमताज

जहां एक तरफ कोरोना का कहर पीछा नहीं छोड़ रहा। तो वहीं दूसरा तरफ टेलीविजन इंडस्ट्री से एक खुशखबरी आई है। अभिनेता रुसलान मुमताज पिता बन गए हैं। रुसलान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर फैन्स को इस बारे में बताया है। लॉकडाउन के बीच ये खुशखबरी सुनकर फैन्स की भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उल्लेखनीय है कि रुसलान के बच्चे का जन्म गुरुवार को सुबह चार बजे हुआ। कोरोना वायरस के चलते उपजे हालात को देखते हुए दोनों बिना किसी पारिवारिक सदस्य के अस्पताल पहुंचे। रुसलान के अनुसार, 'रोड पर कोई भी नहीं दिख रहा था जिस वजह से हम तुरंत पहुंच गए। मुझे डर था कि कहीं रास्ते में हम पुलिस  द्वारा रोके ना जाए लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। निराली के पिता पहले से अस्पताल में मौजूद थे। शुक्र है कि सब कुछ बड़े आराम से हो गया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Balika Vadhu Fame Actor Ruslaan Mumtaz Became Father Of a Baby Boy During Lockdown
बेटे और पत्नी के साथ रुसलान मुमताज - फोटो : Social Media

रुसलान ने सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ ये खुशी की खबर साझा की है। साथ उन्होंने बच्चे की कई तस्वीरें भी साझा की हैं। इन तस्वीरों के साथ रुसलान ने अपने बच्चे के लिए एक प्यारी सी सपोस्ट बी लिखी है। रुसलान ने लिखा, 'छोटा बेबी आ गया है। मैं कम से कम 3-4 महीने के लिए अपने बच्चे की किसी भी तस्वीर को अपलोड करने से बचने जा रहा था। लेकिन दुनिया भर में मौजूदा हालातों के बीच ये छोटे बच्चे की खबर ही आपका दिन रोशनी से भर सकती है'। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

26-03-2020 : CHOTA BABY HAS ARRIVED 👶 I was going to avoid uploading any of my baby's pictures for atleast 3,4 months but given the current gloom and doom in the world right now I think news of a chota baby will only brighten your day. I genuinely do believe that babies born in times when the world is going through a rough patch come here for a reason. So I'm hoping my chota baby is a super hero born in difficult times and in time will make this world even more beautiful than he already is. I hope and pray the world becomes a better place for us, our parents and our children.

A post shared by Ruslaan Mumtaz (@ruslaanmumtaz) on

Balika Vadhu Fame Actor Ruslaan Mumtaz Became Father Of a Baby Boy During Lockdown
Ruslaan Mumtaz

रुसलान ने आगे लिखा- 'मैं ये मानता हूं जब दुनिया पर संकट मंडराया हो तो ऐसे वक्त में पैदा हुए बच्चे किसी वजह से ही जन्म लेते हैं। इसलिए मुझे उम्मीद है कि मेरा छोटा बच्चा एक सुपर हीरो है जो मुश्किल समय में पैदा हुआ है। वो समय के साथ इस दुनिया को पहले से भी ज्यादा खूबसूरत बना देगा। मैं आशा और प्रार्थना करता हूं कि दुनिया हमारे लिए, हमारे माता-पिता और हमारे बच्चों के लिए एक बेहतर जगह बने।

विज्ञापन
Balika Vadhu Fame Actor Ruslaan Mumtaz Became Father Of a Baby Boy During Lockdown
Ruslaan Mumtaz

रुसलान की इस पोस्ट पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। सेलेब्स के साथ ही रुसलान के फैन्स ने भी उन्हें बधाई दी साथ बच्चे के सुखी जीवन की भी दुआ की। गौरतलब है कि रुसलान मशहूर अभिनेत्री मुमताज के बेटे हैं। रुसलान ने कुछ फिल्मों के साथ ही  दिल जी ले जरा, बालिका वधु, एक विवाह ऐसा भी और लाल इश्क जैसे टीवी शोज में काम किया है। उन्होंने साल 2014 में निराली मेहता से शादी की थी। दोनों की मुलाकात एक डांस क्लास के दौरान हुई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed