{"_id":"5cbaf23cbdec2214760a0312","slug":"banoo-main-teri-dulhann-actor-shard-malhotra-ripci-bhatia-sangeet-ceremony-pictures-leak","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संगीत सेरेमनी में कैमरे के सामने ही रोमांटिक हो गया ये टीवी एक्टर, तस्वीरें LEAK","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
संगीत सेरेमनी में कैमरे के सामने ही रोमांटिक हो गया ये टीवी एक्टर, तस्वीरें LEAK
'बनू मैं तेरी दुल्हन' सीरियल से टेलीविजन की दुनिया में तहलका मचाने वाले एक्टर शरद मल्होत्रा (Sharad Malhotra) 20 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शरद दिल्ली की फैशन डिजाइर रिप्सी भाटिया (Ripci Bhatia) से धूमधाम से शादी कर रहे हैं। शरद मल्होत्रा ने शादी से ठीक एक दिन पहले मुंबई में संगीत सेरेमनी रखी थी।
2 of 5
Sharad Malhotra and Ripci Bhatia
- फोटो : twitter
संगीत सेरेमनी में शरद और रिप्सी मीडिया के सामने रोमांटिक पोज देते नजर आए। सोशल मीडिया पर शरद और रिप्सी की यह तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इस मौके पर शरद ने मरून शॉर्ट कोर्ट के साथ पैंट पहनी थी। जबकि रिप्सी ने गोल्डन कलर का लहंगा पहना हुआ था। दोनों एक साथ बहुत खुश नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिप्सी और शरद ने डांस परफोर्मेंस भी दी।
3 of 5
Sharad Malhotra and Ripci Bhatia
- फोटो : twitter
इस डांस परफोर्मेंस के दौरान की दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं जिसमें दोनों एक दूसरे में खोए हुए से नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही दोनों ने मीडिया के सामने हाथ जोड़कर अभिवादन भी किया। इस संगीत सेरेमनी में नागिन एक्ट्रेस अदा खान, कृतिका सेंगर, शशांक व्यास और बिदाई एक्ट्रेस विभा छिब्बर भी पहुंची थीं। रिपोर्ट के मुताबिक यह दोनों कपल गुरुद्वारे में शादी करेंगे इसके बाद शाम को दूसरे रिवाज से फेरे लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Adaa Khan and Kritika
- फोटो : twitter
वहीं शादी के सभी फंक्शन हल्दी, मेहंदी और संगीत सेरेमनी मुंबई के जे डब्ल्यू मैरिएट होटल, जुहू में हुए। शरद रिप्सी को लंबे वक्त से डेट कर रहे थे जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। रिप्सी से पहले शरद का नाम कई और एक्ट्रेस से जुड़ चुका है। शरद ने 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' (Banoo Main Teri Dulhann) सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की। इस सीरियल के बाद से ही शरद और दिव्यांका के रिश्ते की खबरें आने लगीं।
विज्ञापन
5 of 5
shashank and vibha chibber
- फोटो : twitter
टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और शरद मल्होत्रा (Sharad Malhotra) के साथ करीब 7 साल तक रिलेशनशिप रहा जिसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। शरद से ब्रेकअप के लंबे वक्त बाद दिव्यांका ने विवेक दहिया से शादी रचा ली। दिव्यांका के बाद शरद मल्होत्रा और पूजा बिष्ट (Pooja Bisht) के रिलेशनशिप की खबरें आई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।